spot_img

Darbhanga News| Jaley News| PUBG MOBILE Game में क्या से क्या हो गया देखते-देखते, दो पक्ष भिड़ें, जमकर पथराव,सर फटे, हाथ-पैर टूटे

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Jaley News| PUBG MOBILE Game में क्या से क्या हो गया देखते-देखते, दो पक्ष भिड़ें, जमकर पथराव,सर फटे, हाथ-पैर टूटे| जहां, जाले के मुरैठा में पबजी के नाम पर बड़ा कांड हो गया। यहां, पबजी ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलने के दौरान जमकर हिंसक झड़प हो गई।

- Advertisement -

- Advertisement -

Darbhanga News| Jaley News| देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर पत्थर बरसने लगे

बात, गाली-गलौज से शुरू हुई लेकिन देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर पत्थर बरसने लगे। जहां, बीते शनिवार की देर शाम गौड़ी राम और विकाऊ खतवे के (Two parties clash in PUBG MOBILE game in Jaley, Darbhanga) परिवार के सदस्यों जमकर आपसी भिड़ंत हो गई। इसमें कई लोग जख्मी हैं। 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU Kabaddi Tournament मिथिला विश्वविद्यालय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा झंडा! बेगूसराय के इस कॉलेज ने जीता खिताब

Darbhanga News| Jaley News| इस दौरान दोनों ओर से भीषण पथराव,लगभग एक दर्जन लोग जख्मी

इस दौरान दोनों ओर से भीषण पथराव हुआ। इस घटना में दोनों ओर से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। इसमें कई लोगों का सिर फटा तो कई लोगों का हाथ पैर टूट गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident बेनीपुर में सड़क हादसे का खौफनाक मंजर! कोर्ट मुंशी की हालत बेहद नाजुक, DMCH में जिंदगी की जंग

Darbhanga News| Jaley News| आधे घंटे के लिए मुरैठा स्टेशन से खजुरवाड़ा गांव जाने वाली मुख्य सड़क हो गया ठप

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों में झड़प इतना उग्र था कि लगभग आधे घंटे के लिए मुरैठा स्टेशन से खजुरवाड़ा गांव जाने वाली मुख्य सड़क का आवागमन बाधित हो गया। दोनो ओर से हुए घायलों को उसके परिजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गए।

जहां, घायलों में एक पक्ष से साजन की पत्नी बबिता देवी, श्रीराम की पत्नी धनवन्ती देवी, सुशील राम की पत्नी उषा देवी, साजन राम का पुत्र रवि राम, श्रीराम का पुत्र अनिल राम, सुधीर राम की पत्नी मीना देवी थी।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर इलाज कराने गए दरभंगा उत्पाद विभाग के रिटायर अधिकारी से ATM पर ₹1 लाख की ठगी! ऐसे फंसाया जाल में

Darbhanga News| Jaley News| थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने दोनो पक्षों को हिरासत में लिया

वहीं, दूसरे पक्ष से भरत चौपाल का पुत्र कुंदन चौपाल व चंदन चौपाल, भरत चौपाल की पुत्री नीलम कुमारी, विजय चौपाल का पुत्र दीपू चौपाल, व शशिनाथ चौपाल की पुत्री लक्ष्मी कुमारी शामिल थे। शांति व्यवस्था भंग न हो इसको लेकर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया।

रविवार को मुखिया पति सबरी चौपाल थाना पहुंचकर दोनो पक्षों के बीच बीचबचाव करवाने का आग्रह थानाध्यक्ष से किया। थानाध्यक्ष ने दोनो पक्ष को आपसी समझौता का बांड बनवाने के बाद मुखिया पति के आश्वासन पर दोनो पक्षों को छोड़ा दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में घर बनाना हुआ आसान! अब सरकार देगी 90 दिन की मजदूरी, ऐसे उठाएं लाभ | जानिए -मंत्री श्रवण कुमार की ‘...

Bihar Housing Scheme: बिहार के ग्रामीण इलाकों में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत घर बनाने वाले लाभार्थियों को अब 90 दिनों की मजदूरी मिलेगी। यह राशि 'वीबी-जी राम जी योजना' के #BiharHousingScheme,#RuralDevelopmentBihar,#AwasYojana

दरभंगा के टेकटार तालाब में औंधी पड़ी थी स्कॉर्पियो, पुलिस ने तलाशी ली तो निकली 313.5 लीटर विदेशी शराब

Bihar Liquor Seizure: बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तालाब में पलटी एक स्कॉर्पियो से 313.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. एएसआई की सतर्कता से यह मामला सामने आ #BiharLiquorBan,#KamtaulNews,#LiquorSeizure

Darbhanga Road Accident बेनीपुर में सड़क हादसे का खौफनाक मंजर! कोर्ट मुंशी की हालत बेहद नाजुक, DMCH में जिंदगी की जंग

Benipur Road Accident: बेनीपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में व्यवहार न्यायालय के मुंशी भुलोक नाथ झा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद DMCH रेफर किया गया है, जहां उनक #BenipurNews,#RoadSafety,#DMCH

Darbhanga Crime स्कूल से सरकारी टैबलेट गायब! दरभंगा के जाले में शिक्षा विभाग को लगा बड़ा झटका

Jale tablet theft: बिहार के जाले स्थित कछुआ पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मिश्र टोल से शिक्षा विभाग का एक सरकारी टैबलेट चोरी हो गया है। हेडमास्टर ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आ #JaleNews,#BiharEducation,#TabletTheft