दरभंगा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले में दो पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं। इनपर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज कांड में जांच पूरी हो गई है। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा की गई जांच में दो पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी (DM) को सौंप दी है।@प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स।
जांच रिपोर्ट में ये बातें सामने आईं
QRT के सिपाही जितेंद्र कुमार और 112 वाहन के सिपाही रामकारण को लाठीचार्ज के लिए दोषी पाया गया है। आरोप था कि इन पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बिना लाठीचार्ज किया।
अनुशंसित कार्रवाई
दोनों दोषी सिपाहियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
राजनीतिक पृष्ठभूमि
यह मामला तब तूल पकड़ा जब उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दरभंगा दौरे के दौरान 48 घंटे में कार्रवाई की बात कही थी।
जल्द ही आगे की होगी कार्रवाई
इस जांच और अनुशंसा से साफ है कि प्रशासन भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को गंभीरता से ले रहा है। जल्द ही जिलाधिकारी की ओर से आधिकारिक आदेश जारी होने की संभावना है।