

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भिण्डुआ में गुरुवार को कमला बलान नदी की उपधारा में डूबने से दो सगे बहन की हुई मौत। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिण्डुआ निवासी गंगाराम मुखिया की पुत्री गरिमा कुमारी 10 वर्ष और बबली कुमारी 07 वर्ष नदी में कपड़ा धोने गई थी।
इस दौरान बबली का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी मे चली गई। उसे बचाने के लिए बड़ी बहन गरिमा अपनी बहन को बचाने के लिए नदी में कूद गई। दोनों बहन को डूबते देख भाई आयुष ने भी नदी में जाकर अपनी बहन को बचाने का काफी प्रयास (two real sisters died due to drowning) किया।
इस दौरान आयुष भी नदी में डूबने लगा। वहां मौजूद लोगों ने जब तीनो भाई बहन को डूबते देखा तो नदी में छलांग लगाकर तीनो को बाहर निकाला।जिसमे आयुष को तो बचा लिया गया पर दोनों बहन की तब तक मौत हो चुकी थी।
अपने बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग वहां पहुंचे। वहां दोनों बेटी का शव देखते ही मां की चीख निकल गई। ग्रामीण बिपिन बिहारी बताते है कि गंगाराम के दो बेटे एवं दो बेटियां थी अगर सही समय ग्रामीणों की नजर उस डूबते हुए बच्चे पर पड़ती तो शायद बचाया जा सकता था।
हालांकि जैसे ही वहां मौजूद ग्रामीण की नजर डूबते हुए बच्चे पर पड़ी तो बचाने की कोशिश की गई लेकिन ऊपर वाले को मंजूर नही था। आयुष का किस्मत अच्छा था जिसे ग्रामीणों के द्वारा बचा लिया गया। वहीं इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अमित कुमार को दी गई सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार ने एसआई महेंद्र मंडल को पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर भेजा। वहीं थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है और आगे की कार्यवाई की जा रही है।



You must be logged in to post a comment.