

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल क्षेत्र में देसी व विदेशी शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से गठित एएलटीएफ की टीम जगह-जगह विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत पुलिस एवं एएलटीएफ की टीम ने संयुक्त रुप से गनौरातरबाड़ा पंचायत के लोहनी गांव में दो अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर देसी शराब एवं उसके बनाने के उपकरण के साथ दो कारोबारी को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह ने बताया
कि शराब तस्करों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस एवं एएलटीएफ की टीम ने लोहनी गांव में दो अलग-अलग जगहों से 20 लीटर देसी शराब (चुलाई) के साथ सत्यनारायण पासवान एवं राजू पासवान को गिरफ्तार करने के साथ ही उक्त दोनों स्थल से 10-10 लीटर देसी शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण, भारत गैस का एक सिलेंडर, रेगुलेटर, चुल्हा जब्त किया है।
दोनों शराब कारोबारी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।छापामारी दल में थाना पुलिस के पुअनि शिवकुमार त्रिपाठी एवं एएलटीएफ के पुअनि राजनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे।


