मई,19,2024
spot_img

दरभंगा के घनश्यामपुर में दरवाजे पर बैठी दो महिलाओं की पिकअप से कुचलकर मौत

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा के घनश्यामपुर में पिकअप ने दो महिलाओं तुलसीपुर निवासी कृष्णकांत कामत की पत्नी महादेवी देवी और आशुतोष कामत की पत्नी अंजली देवी को कुचलकर मार डाला। दोनों महिलाएं  महादेवी और अंजली अपनी दरवाजे पर बैठी थी तभी पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। घटना घनश्यामपुर के तुलसीपुर की है। हालांकि, वाहन को अपनी ओर आता देख दोनों महिलाएं भागने की कोशिश भी की लेकिन तब तक वह पिकअप  की चपेट में आ गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, वाहन से बचने की कोशिश में दोनों महिलाएं वहीं एक लोहे की चादर से गंभीर रूप से जख्मी हो गईं जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों ठगो कामत के दरवाजे की सीढ़ी पर बैठककर बात कर रही थी। इसी बीच  लगमा से घनश्यामपुर जा रही पिकअप वैन ने उन्हें चपेट में ले लिया। घटना से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। बांस-बल्ला लगाकर गांव की सड़क को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों की पहल के बाद जाम हटाया गया।

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें