

केवटी, देशज टाइम्स। केवटी थाने की पुलिस ने हुलास गांव के नया टोला हुलास चौक स्थित चाय की दुकान से चोरी गई समान के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, केवटी थाने की पुलिस ने क्षेत्र के दोमे गांव से शराब पीकर परिवार के साथ मारपीट कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
दोनों गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि हुलास गांव के नया टोला हुलास चौक स्थित चाय की दुकान से चोरी गई समान के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति दोमे गांव के राकेश कुमार यादव के ब्रेथ एनेलाईजर मशीन से स्वांस परीक्षण कराने पर अल्कोहल की पुष्टि हुई।
इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक क्षेत्र खिरमा पथरा गांव निवासी गणेश सहनी का पुत्र इंदल सहनी और इसी गांव के राज कुमार यादव का पुत्र प्रवेश कुमार शामिल हैं। पूछताछ के बाद दोनों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने युवक के पास से बरामद दो बड़ा गैस सिलेंडर एवं अन्य समान को जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर की रात चोरों ने हुलास गांव निवासी अर्जुन कुमार की नया टोला हुलास चौक स्थित चाय की दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखा दो बड़ा एक खाली व एक भरा गैस सिलेंडर, रजनी गंधा, शिखर, राजनिवास और विमल का बंडल, सिगरेट, बिस्किट व दो चार्जर एवं नकद एक हजार रूपया चोरी कर ली थी। इस मामले को लेकर अर्जुन ने तीस अक्टूबर को केवटी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी ( 319/23) दर्ज कराया था ।

