मई,18,2024
spot_img

Darbhanga News| Saharsa से लौट रहे दो युवकों की कुचलकर मौत, दो जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News| Saharsa से लौट रहे दो युवकों की कुचलकर मौत हो गई है। वहीं दो युवक जख्मी हैं। दोनों जख्मियों को सहरसा सदर अस्पताल से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। दोनों युवक बड़गांव थाना क्षेत्र के मलई गांव के रहने वाले हैं। चारों सहरसा जिला के नहरबार सेवराती एक बरात में शामिल होने गए थे।

Darbhanga News| बरात से लौटने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

जानकारी के अनुसार, लौटने के दौरान बीती देर रात दो बाइक सवार युवकों बड़गांव थाना के मलैय निवासी अमरजीत साह और कुंदन साह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं, दो लोग इसी गांव के संजय मुखिया और राजू मुखिया गंभीर रूप से जख्मी हैं। हादसा, सहरसा जिला के जलई थाना क्षेत्र में हुई जहां से बरात अपने बड़गांव के मलैय गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज ट्रक ने इन्हें कुचल डाला।

Darbhanga News| हादसा रात करीब दो बजे की बताई जा रही, जहां एसएच 17 पर तेज वाहन ने रौंदा

जानकारी के अनुसार, रात करीब दो बजे यह हादसा उस दौरान हुआ है जहां दो बाइक पर चार युवक सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइक खड़ी थी जहां, ट्रक ने ठोकर मार दी। हादसा,सहरसा के बोहरबा स्थित एसएच 17 पर हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा...

Darbhanga News| हादसा रात करीब दो बजे की बताई जा रही, जहां एसएच 17 पर तेज वाहन ने रौंदा

हादसे के बाद वहां सहरसा की मैहषी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को जब्त कर अंत्यपरीक्षण के लिए सहरसा भेज दिया। वहीं, जख्मियों को सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया। जहां से स्थिति गंभीर होता देख डॉक्टरों की टीम ने दोनों को डीएमसीएच भेज दिया है। सहरसा पुलिस पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। वहीं, शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मृतकों के घर कोहराम मचा है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें