
दरभंगा। बेनीपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की ओर से अनिश्चितकालीन आंदोलन का सम्मानजनक समझौता मंगलवार तक नहीं होता है तो दरभंगा बार एसोसिएशन के अधिवक्ता आंदोलनरत अधिवक्ताओं के समर्थन में धरना पर बैठेंगे।
पुलिसकर्मियों की ओर से अधिवक्ताओं के साथ की गई विधि विरुद्ध कार्य से आहत होकर बेनीपुर के अधिवक्ताओं ने जनतांत्रिक ढंग से आंदोलन प्रारंभ किया जो जारी है। लेकिन बरीय पुलिस पदाधिकारी ने आंदोन की सुधि नहीं ली है, जो चिंता की बात है। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश गहरा रहा है।
बैठक की अध्यक्षता सोमवार को दरभंगा बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता राजीव रंजन ठाकुर ने किया। बैठक में शिवशंकर झा, श्याम बिहारी राय, अरुण कुमार चौधरी, कुमार उत्तम, श्याम कुमार झा, रामवृक्ष सहनी, प्रमोद ठाकुर, अनिल कुमार मिश्रा, भवनाथ मिश्रा, चौधरी विद्यानंद राय, राम आधार मांडर समेत दर्जनों वकील मौजूद थे।
वहीं, बेनीपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की ओर से पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कथित दुर्व्यवहार के विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम के समर्थन में सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव ने प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुलाकात कर धरना कार्यक्रम को वार्ता कर अभिलंब समाप्त करवाने एवं दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
पिछले सप्ताह बहेरा थाना के स अ नि शिव कुमार यादव द्वारा स्थानीय व्यवहार न्यायालय के कार्यालय कक्ष में अधिवक्ताओं के साथ की गई कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बेनीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चक्रपाणि चौधरी एवं महासचिव सुशील कुमार चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का धरना कार्यक्रम सोमवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा।
संबोधित करते हुए अध्यक्ष चक्रपाणि चौधरी ने कहा कि आए दिन आम जनता के साथ साथ पुलिसिया दुर्व्यवहार प्रबुद्ध जनों एवं अधिवक्ताओं के साथ भी होने लगी है जो घोर निंदनीय है ऐसे पुलिस कर्मियों के विरुद्ध अविलंब कार्रवाई होनी चाहिए।
दूसरी ओर महासचिव सुशील कुमार चौधरी संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार झा एवं अभय कांति ने संयुक्त रूप से कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगी जरूरत पड़ी तो आंदोलन की बृहद की रूपरेखा तय की जाएगी।
दूसरी ओर अधिवक्ता संघ के आंदोलन का विभिन्न बुद्धिजीवी, समजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने भी समर्थन किया है । इस कड़ी में हिंद जन स्वराज पार्टी के अध्यक्ष राम कुमार झा के साथ साथ स्थानीय पत्रकार संघ एवं आज से मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत यादव एवं प्रमोद कुमार ने भी अधिवक्ताओं के आंदोलन में सुर में सुर मिलाते हुए सड़क पर उतरने की घोषणा की है।
इस अवसर पर अधिवक्ता गौरी शंकर झा, रोशन मिश्र, रविंद्र कुमार चौधरी, शत्रुघ्न झा, शेषनाथ दास, सुमन कुमार साह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ मीडियाकर्मी उपस्थित थे।



