

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। भाकपा माले एवं ग्रामीणों का संयुक्त बैठक रविवार को देवकुली गांव में हुआ। इसकी अध्यक्षता माले नेता बैद्यनाथ यादव ने किया।
- Advertisement -
इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने अपहृत कृष्ण कुमार शर्मा को बरामद करने में विफल पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। अपने संबोधन में बैद्यनाथ यादव ने कहा कि सप्ताह दिन के भीतर कृष्ण कुमार शर्मा सकुशल बरामद नहीं होने पर भाकपा माले बिरौल थाना पुलिस के विरुद्ध एसडीपीओ कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी।
- Advertisement -
वक्ताओं ने कहा कि कृष्ण कुमार का अपहरण का एक माह से अधिक हो चुका है।लेकिन स्थानीय पुलिस इसे अपहरण नहीं मान रही है। जो ग्रामीणों के लिए दुखद बात है।मौके पर लालन राम,सोहन कुमार,धीरेंद्र कुमार ,सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
- Advertisement -



