back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में Narcotics के सीनियर इंस्पेक्टर Deepak Kumar की अगुवाई में आम लोगों के साथ पुलिस पदाधिकारियों ने ली शपथ….नशा ना करेंगे ना करने देंगे…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल क्षेत्र में नशाखोरी व मादक पदार्थों के अवैध आवागमन के विरुद्ध नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के क्षेत्रीय इकाई, पटना की ओर से अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी एवं विरोधी जागरूक अभियान चलाया गया।

- Advertisement -

नारकोटिक्स विभाग के सीनियर इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में आई तीन सदस्यीय टीम ने बिरौल प्रखंड के भवानीपुर पंचायत सहित उसके आसपास के गांव में लोगों के बीच जागरूक अभियान चलाया।

- Advertisement -

इस दौरान पदाधिकारी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि नशाखोरी (गांजा, चरस, अफिम, हिरोइन इत्यादि) एक भयानक बीमारी है। यह नशा करने वाले को जड़ से उसे और उसके परिवार को तथा समाज को भी खत्म कर देती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नवादा में भगवान वेंकटेश के सिंहासन प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज, 108 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, पूरा Benipur भक्ति में सराबोर

सीनियर इंस्पेक्टर ने कहा कि युवकों एवं युवतियों के लिए यह बहुत ही खतरनाक है। नशीले पदार्थों की बिक्री एवं सेवन दंडनीय अपराध है।

इस अपराध के लिए 20 वर्षों तक की सजा तथा साथ ही 3 लाख रुपए तक का जुर्माना एवं मृत्यु दंड भी हो सकता है।

इस मौके पर दर्जनों महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया। दूसरी ओर नारकोटिक्स के सिनियर इंस्पेक्टर दिपक कुमार ने बिरौल थाना पहुंच कर पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा,अपर

थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अनि गुड्डू कुमार सहित कई पुलिस कर्मियों ने मादक पदार्थ का सेवन नहीं करने एवं क्षेत्र में लोगों को इसे सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: ससुराल जा रहे सहरसा के युवक की मौत, 40 फीट नीचे खेत में जा गिरी बाइक

मौके पर नारकोटिक्स के इंस्पेक्टर रविरंजन, इंस्पेक्टर रामअयोध्या प्रसाद के अलावा भवानीपुर पंचायत के सरपंच शिवशंकर झा, उप सरपंच नवजोत कुमार कुवंर, विजय कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ravichandran Ashwin ने Axar Patel को बाहर करने पर उगली आग, बोले- IPL की रणनीति ICC टूर्नामेंट में नहीं चलती!

Ravichandran Ashwin: भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल को साउथ अफ्रीका के...

इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा: AC और सनरूफ के साथ आएगा नया युग!

Electric Auto Rickshaw: क्या आप भी सड़कों पर धूल, गर्मी और बारिश से परेशान...

अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ा Gold Price: निवेशकों में हड़कंप, जानिए क्या हैं ताजा भाव

Gold Price: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका द्वारा लगाए गए नए टैरिफ की घोषणाओं...

Nothing Phone 4a: Smartphone Launch से पहले नए Glyph Bar डिज़ाइन की झलक, जानें क्या होगा खास!

Smartphone Launch: Nothing ने 5 मार्च को अपनी Phone 4a Series लॉन्च करने की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें