back to top
9 नवम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga में Kisan Kranti की तैयारी! किसानों से सीधे संवाद करेंगे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री! जानिए 6 June को क्या होगा Special?

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा में किसानों से सीधे संवाद करेंगे केंद्रीय मंत्री! जानिए 6 जून को क्या खास होगा। 6 जून को दरभंगा में होगा कृषि का महाकुंभ! केंद्रीय मंत्री से किसान पूछ सकेंगे सवाल। धान की सीधी बुआई, ड्रोन तकनीक और सरकारी योजनाएं – दरभंगा में किसानों को मिलेगा सीधा लाभ! दरभंगा में किसान क्रांति की तैयारी! सरकार बताएगी खेती में फायदा देने वाली स्कीमें@जाले-दरभंगा,देशज टाइम्स।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री 6 जून को दरभंगा के केवीके में करेंगे किसानों से संवाद, मिलेगा नई तकनीकों और योजनाओं का लाभ

दरभंगा | जाले, देशज टाइम्स। कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने के उद्देश्य से दरभंगा जिले के जाले स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) में 6 जून को “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उन्नत कृषि की ओर एक कदम

कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद किसानों को धान की सीधी बुआई, प्राकृतिक खेती, ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसी नवीन कृषि तकनीकों के बारे में जागरूक करना है। इसके अलावा भारत सरकार और राज्य सरकार की कृषि योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के बिरौल में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की बिजली के तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, पत्नी से झगड़ा कर घर से निकला था कृष्ण मोहन

कौन-कौन रहेंगे मौजूद?

मुख्य अतिथि: रामनाथ ठाकुर, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री, विशिष्ट अतिथि: जीवेश कुमार, नगर विकास व आवास मंत्री, बिहार, विशिष्ट अतिथि: मुरारी मोहन झा, विधायक, केवटी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कुलपति: डॉ. पीएस पांडेय, अटारी, पटना के निदेशक: डॉ. अंजनी कुमार, निदेशक, प्रसार शिक्षा: डॉ. मयंक राय, निदेशक, अनुसंधान: डॉ. अनिल कुमार सिंह मौजूद रहेंगे।

ड्रोन तकनीक से लेकर प्राकृतिक खेती तक की जानकारी

किसानों को फील्ड डेमो और लाइव प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया जाएगा कि धान की सीधी बुआई के लाभ क्या हैं और कैसे लें। प्राकृतिक खेती के तरीके कैसे होंनी चाहिए।ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक/खाद छिड़काव कैसे करें। क्या सावधानी बरतें।सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कैसे करना है।

किसानों से विशेष अपील

डॉ. शेखर ने बताया कि इस अवसर का लाभ उठाने के लिए किसानों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचना चाहिए। कार्यक्रम में जिला और राज्य स्तर के कई वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जिससे किसानों को सीधे संवाद और मार्गदर्शन का मौका मिलेगा

जरूर पढ़ें

Darbhanga Police की बड़ी कार्रवाई, 635 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त; ई-रिक्शा चालक समेत दो कारोबारी गिरफ्तार

Darbhanga Police की बड़ी कार्रवाई, 635 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त; ई-रिक्शा चालक...

Darbhanga Election — BJP ने RJD कार्यकर्ताओं के बूथ लूट के आरोप को बताया ‘निराधार’, कहा- बोगस वोटिंग की शिकायत पर पहुंचा था प्रशासन

प्रभाष रंजन, दरभंगा। विधानसभा चुनाव के दौरान लहेरियासराय थाना क्षेत्र में बूथ लूट और...

Bodh Gaya एशियन कांग्रेस का आगाज़: डॉ. नीलम मोहन बोलीं- भारत कुपोषण और डायबिटीज के दोराहे पर, बच्चों को सिर्फ ‘लाइव’ नहीं ‘थ्राइव’ कराना...

प्रभास रंजन, बोधगया | बोधगया में आईएपी के कम्यूनिटी पेडियाट्रिक्स के प्रथम एशियन कांग्रेस...

Darbhanga Elections 2025: जिले में रिकॉर्ड 63.66% मतदान, महिला वोटर्स ने पुरुषों को पछाड़ा; बहादुरपुर में सबसे ज्यादा 70.32% वोटिंग

Darbhanga Elections 2025: जिले में रिकॉर्ड 63.66% मतदान, महिला वोटर्स ने पुरुषों को पछाड़ा;...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें