
दरभंगा, देशज टाइम्स। राज्य-कर संयुक्त आयुक्त (प्रभारी), दरभंगा अंचल, दरभंगा दवानन्द शर्मा द्वारा प्रेस नोट निर्गत करते हुए कहा कि राज्य-कर आयुक्त-सह-सचिव, बिहार, पटना के निर्देशानुसार आज वाणिज्य-कर विभाग, दरभंगा के टीमों यथा- राज्य-कर संयुक्त आयुक्त (प्रभारी), दरभंगा अंचल, दरभंगा दवानंद शर्मा, राज्य-कर सहायक आयुक्त संजय कुमार, कुशेश्वर राउत एवं नागेन्द्र प्रसाद की ओर से पटाखा व्यवसायी के यहां छापेमारी की गई।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, दरभंगा की ओर से लगभग 36 पटाखा के व्यवसायी को अनुज्ञप्ति निर्गत किया गया है। इसी क्रम में आज वाणिज्य-कर विभाग के टीमों की ओर से कटकी बाजार, टावर चौक के निकट डेकोरेशन महल में छापेमारी की जा रही है। 
उन्होंने कहा कि पटाखा व्यवसायी के यहां अलेख्यापित माल पाया गया, जिसकी जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक जांच कार्य जारी था। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान व्यवसायी की ओर से उपलब्ध कराये गये कागजात के आधार पर कर शास्ति एवं जुर्माना अधिरोपित किया जायेगा। कहा कि निदेशानुसार आगे की कार्रवाई भी जारी रहेगी।








You must be logged in to post a comment.