

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश के इंदिरा नगर थाना से आई तीन सदस्यीय पुलिस टीम ने बिरौल पुलिस के सहयोग से ऑकेस्ट्रा के महिला डांसर पलट शर्मा को अपने साथ ले गई।
उक्त डांसर की गुमशुदगी होने की रिपोर्ट उसके पति ने डेढ़ माह पूर्व इंदिरा नगर थाना में दर्ज कराई थी। उत्तर प्रदेश के इंदिरा नगर थाना से आए सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि कुछ दो माह पूर्व युवती पलट शर्मा किसी को कुछ बताए अपने घर सीता नगर से गायब हो गई थी।
इसके पति ने संबंधित थाना में अपनी पत्नी की गुमशुदगी का रिपोर्ट लिखाया था। मोबाइल लोकेशन तथा अन्य सूत्र से युवती का बिहार के दरभंगा जिला अन्तर्गत बिरौल थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली।
इसके बाद बिरौल पुलिस की मदद से पलट शर्मा को एक ऑकेस्ट्रा टीम से बरामद कर उसे न्यायालय के माध्यम से इंदिरा नगर थाना ले जा रहा हूं। जानकारी के अनुसार सहसराम में ऑकेस्ट्रा कार्यक्रम में यूपी बनारस की पलट शर्मा भी उक्त ग्रुप में शामिल थी।

