back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में वैश्य पौद्दार महासभा का होनहार, मेधावी 18 छात्रों को सलाम, साहो में प्रतिभा सम्मान समारोह में दिखा मेधा शक्ति

पुरस्कार पाकर खिल उठे छात्रों के चेहरे, नई कमेटी ने लिया आकार...राजेश पोद्दार, श्याम पोद्दार, अरविंद पोद्दार के सर ताज, जिलाध्यक्ष राम प्रसाद पोद्दार, प्रखंड अध्यक्ष विनोद पोद्दार ने दी बधाई

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल, देशज टाइम्स। युवाओं की योग्यता को अगर कोई परखने, समझने, उसे सम्मानित कर गौरवान्वित करने का बीड़ा उठा ले तो बिरौल में उसी का नाम है वैश्य पौद्दार महासभा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

- Advertisement -

इस महासभा ने अपने इलाके के ही नहीं, संपूर्ण प्रदेश के युवा-छा-छात्रों की मेधा शक्ति को सलाम करने का संकल्प दोहराते हुए उन्हें सम्मानित करते हुए उनका हौंसला बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

इसकी झलक रविवार को दिखी। जहां नई टीम के विस्तार के साथ मेधा शक्ति को सम्मानित कर वैश्य पौद्दार महासभा ने नव आयाम लिखा है। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Container Fire: दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर बालों के तेल से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, 30 लाख का सामान खाक

 


जानकारी के अनुसार, इस प्रतिभा सम्मान समारोह का गवाह बना प्रखंड क्षेत्र का साहो गांव। यहां रविवार को वैश्य पौद्दार महासभा की ओर से बिहार स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर हमारे बीच के युवा छात्र-छात्राओं को उनकी मेधा का सम्मान दिया गया।

 


वैश्य पौद्दार महासभा के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद पोद्दार ने उन छात्र-छात्राओं को तरक्की की राह पर चलने की शुभकामना देते हुए समारोह की महती अध्यक्षता की।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Congress में संगठन चुनाव से पहले बड़ी हलचल, जयपुर से आईं प्रभारी संगीता बेनीवाल ने जानिए क्या कहा, बड़ा बयान

जानकारी के अनुसार, सम्मान समारोह में योग्य अठारह मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रश्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सम्मानित अठारह मेधावी छात्र-छात्राओं में प्रियंका कुमारी, रोशनी कुमारी, शिवानी कुमारी, प्रिंस पोद्दार समेत अन्य शामिल हैं।

 

प्रखंड अध्यक्ष विनोद पोद्दार ने कहा कि हर साल मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर वैश्य पौद्दार महासभा उन छात्रों को उनके जीवन की सफलता की कामना करता है। उनकी मेधा शक्ति को पुस्कृत और सम्मानित कर अन्य छात्रों को भी प्रेरणा देने का कार्य करता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga College of Engineering में सजेगी यादों की महफिल, पहली बार हो रहा भव्य एलुमनी मीट, जानें क्या है खास

 

वहीं, सम्मान समारोह के दौरान वैश्य पौद्दार महासभा ने नव आकार भी लिया। इसके तहत बिरौल प्रखंड अध्यक्ष का ताज राजेश पोद्दार के सिर सजाया गया। वहीं, महासचिव श्याम सुंदर पोद्दार, कोषाध्यक्ष अरविंद पोद्दार को सर्वसम्मति से चुना गया।

मौके पर प्रदेश संगठन सचिव महेश पोद्दार, राधेश्याम पोद्दार, संजय कुमार पोद्दार, डॉ. सुमन कुमार पोद्दार, रोशन कुमार रही समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ayesha Khan के साथ हुआ बड़ा फ्रॉड! फेक WhatsApp अकाउंट को लेकर मचा बवाल

Ayesha Khan News: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ 'धुरंधर' में अपनी अदाओं...

स्कोडा कायलाक: 50,000 यूनिट्स का उत्पादन पार, बनी सुपरहिट एसयूवी

स्कोडा कायलाक: 50,000 यूनिट्स का उत्पादन पार, बनी सुपरहिट एसयूवीSkoda Kylaq: क्यों बढ़ रही...

YAAP Digital IPO: तकनीक और डेटा का संगम, निवेश का नया अवसर

IPO: याप डिजिटल का बहुप्रतीक्षित आईपीओ अगले सप्ताह निवेशकों के लिए खुलने जा रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें