spot_img

वीणा वाटिका परिवार की ओर से ग्राहक मिलन समारोह, उत्सवी माहौल, रंगारंग कार्यक्रम, Read Now

spot_img
- Advertisement -

दिल्ली मोड़ स्थित वीणा वाटिका का निर्माणाधीन परिसर में ग्राहकों की भीड़ ,उत्सवी माहौल। रंगारंग कार्यक्रम।मौका था वीणा वाटिका परिवार की और से ग्राहक मिलन समारोह एवं दुर्गापूजा ,दिवाली पर विशेष छूट का ऑफर।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बिहार के विभिन्न जिलों से आये लोग। मानो एक समा बंध गया हो अपनो का अपने परिवारों का। खचाखच भीड़ उसपर बरस रही तालियो की गूंज।मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में आये कामेश्वर सिंह संस्कृत विद्यालय के कुलपति पं शशिनाथ झा ,ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो॰ सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ,डॉ॰ मृदुल शुक्ला ,बद्री पूर्वे डीएमसीएच के प्राचार्य हरिशंकर मिश्रा ,महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के प्राचार्य हीरा कुमार झा मंच का शोभा बढ़ा रहें थे। इन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया।मंच का संचालन रंजीत कुमार कर रहें थे।

- Advertisement -

 

 

वहीं वीणा वाटिका परिवार के चेयरमेन कृष्णकांत ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत वीणा वाटिका का प्रतीक चिन्ह एवं चादर भेंट कर किया। जमीन मालिक बद्री पूर्वे का स्वागत डाईरेक्टर सुमन कुमार ठाकुर ने स्मृति चिन्ह एवं चादर भेंट कर किया।

 

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बहेड़ा थाने में 350 केस पेंडिंग, पहुंचे SSP जगुनाथ रेड्डी, कहा -लापरवाही छोड़िए!

इसी तरह सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मंच पर संबोधित करते हुये डाईरेक्टर सुमन ठाकुर ने कहा कि यह दरभंगा ही नहीं पूरे बिहार का पहला प्रोजेक्ट है जिसे मात्र 23दिनों में रेरा ने मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि यह पहला प्रोजेक्ट है जिसमें ग्राहकों को 17सुविधाएं दी गई है जिसके कारण एक नया टाउनशिप बन रहा है। सुमन ने कहा कि सुविधाओं से लैस इस प्रोजेक्ट को लोंगों का प्यार भी बहूत मिल रहा है इस कारण 80दिनों में 100फ्लेट की बुकिंग हो गई है।

 

 

सुमन ने कहा कि ग्राहकों का भरोसा इतना मुझपर है कि एक ग्राहक अपने साथ पांच पांच ग्राहक लाकर हमारी दृढ़ निश्चितता को और भी बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि बहूत ही कम समय में रेरा के निर्देशानुसार हम ग्राहकों को समय से पहले फ्लेट उपलब्ध करा देंगे। डाईरेक्टर अभिषेक पुष्प ने कहा कि यह मेरा सपना था कि इस शहर में एक अलग प्रोजेक्ट का निर्माण करें जो सारी सुविधाओं से लैस हो। इस बीच भोजपुरी गायक सुमित भट्ट ने गणेश वंदना के अलावे प्रीत की लत मोहे ऐसी लागि आदि कई गानों को गाकर समा बांध दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Bail Rejected: दरभंगा कोर्ट ने अपहरण के 4 आरोपियों की जमानत खारिज की, 8 वारंटी गिरफ्तार

 

 

तालियो की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा। बनारस से आई गायिका आयुषी दुबे ने तू आई तो आया मुझे याद गली में आज चाँद निकला सहित कई गानों की प्रस्तुति ने लोंगों का दिल जीत लिया। पटना समस्तीपुर मधुबनी सहरसा बेतिया से आये ग्राहकों ने वीणा वाटिका के इस आयोजन को देख गद गद थे। गानों की आवाज सुनकर एन एच पर चल रहें लोग वहीं थम गये और जानकारी जुटाने लगे।
कुलपति शशिनाथ झा ने अपने संबोधन में संस्कृत में श्लोक पढ़ने के बाद कहा कि किसी भी जगह जहां आपका वास् हो वहां वैद्य ,विद्वान ,साफ वातावरण ,पानी एवं आर्थिक रूप से मजबूत लोंगों का होना जरूरी है। जो वीणा वाटिका परिवार में समाहित है।

 

 

इससे बेहतर और कुछ हो नहीं सकता। कुलपति सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हाल में ही नोएडा में एक ऊंची इमारत को ध्वस्त किया गया है लेकिन रेरा के आने के बाद अब खरीददार को कोई दिक्कत नहीं है। बेचने वाले को भी रेरा के दिशा निर्देशों का पालन करना पड़ता है। ऐसे में वीणा वाटिका प्रोजेक्ट का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि फ्लेट बेचना अलग मुद्दा है लेकिन एक परिवार बनाकर चलना मुश्किल काम है जो वीणा वाटिका के चेयरमेन या डाईरेक्टर कर रहें है। इस दौरान दूर दराज से आये फ्लेट की बुकिंग करा चुके ग्राहक जैसे नवल कुमार मिश्रा ,कुमारी सुषमा ,रुचि आचार्या ,नवीन कुमार ठाकुर ,रूही कुमारी समेत कई दर्जन ग्राहकों को वीणा वाटिका के चेयरमेन कृष्ण कांत ठाकुर ने वीणा वाटिका के प्रतीक चिन्ह ,गमछा एवं सिल्वर कोआइन देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: लड़की अपहरण में फरार 4 आरोपी के घर बजी डुगडुगी, चस्पा इश्तेहार, सरेंडर करो नहीं तो कुर्की-जब्ती करेंगे?

 

 

श्री ठाकुर ने कहा कि बच्चों को खेलने के लिये कई सुविधाओं से लैस वीणा वाटिका का प्रोजेक्ट है वहीं वृद्ध के लिये भी अलग से कई व्यवस्थाएं की जा रही है। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा और दिवाली के अवसर पर ग्राहकों को कई स्कीम भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सबको अपना सुसज्जित घर हो सुविधाएं हो इसके लिये वीणा वाटिका परिवार सन्कल्पित है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET छात्रा मौत: इंसाफ के लिए सड़क पर बेबस मां, पटना की सड़कों पर उतरे परिजन – छात्र, निकला मार्च, धरना, पूछा बेटी को...

NEET छात्रा मौत: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में एक NEET छात्रा की संदिग्ध...

Bihar Bomb Threat:’इस्लामी शुक्रवार क्राइस्ट’ का आया E-mail…13 IED-RDX से बिहार विधानसभा और पटना कोर्ट को उड़ाने की धमकी

Bihar Bomb Threat: बिहार में एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सकते में...