back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

Darbhanga के केवटी में शराब बरामदगी में जब्त वाहन स्वामी गिरफ्तार, महिला को जेल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

केवटी, देशज टाइम्स। थाने की पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के बसैला गांव में छापेमारी कर शराब बरामदगी मामले में जब्त वाहन के स्वामी को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

वहीं, केवटी थाना क्षेत्र धुरिया दोमे गांव से विदेसी शराब के साथ गिरफ्तार महिला रामबाबू सहनी की पत्नी रिंकू देवी को पुलिस ने पूछताछ व सीएचसी, केवटी-रनवे में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

- Advertisement -

इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार वाहन स्कॉर्पियो रजि. नंबर बी.आर.07 पी. वी. 8234 के स्वामी रंजीत सहनी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahashivratri: बिरौल में शिव भक्तों का सैलाब, देवकुली धाम में एक लाख से अधिक ने किया जलाभिषेक

छापेमारी में दारोगा रवीन्द्र तिवारी एवं पुलिस बल शामिल थे। मालूम हो कि पुलिस ने दो सितंबर को बलहा गांव स्थित सरकारी स्कूल के पास से वाहन चेकिंग के दौरान उक्त

स्कॉर्पियो पर लदे तीन सौ एमएल के 1050 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद करते हुए एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

हालांकि, चालक भागने में सफल रहा था। वहीं, रविवार की सुबह रामबाबू सहनी के धुरिया दोमे गांव स्थित घर छापेमारी कर विभिन्न ब्रांडों के चंडीगढ़ निर्मित 180 एमएल के 505 एवं 375 एमएल के 23 बोतल कुल 528 बोतल विदेशी शराब बरामद किया था।

इसके बाद आज पुलिस ने महिला रामबाबू सहनी की पत्नी रिंकू देवी को पुलिस ने पूछताछ व सीएचसी, केवटी- रनवे में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में ईशान किशन का जलवा, टीम इंडिया का स्कोर 100 पार!

T20 वर्ल्ड कप 2026: जब क्रिकेट के मैदान में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आते...

India vs Pakistan महासंग्राम: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को लगा दूसरा झटका, ईशान किशन आउट!

India vs Pakistan India vs Pakistan: T20 वर्ल्ड कप 2026 का वो महामुकाबला, जिसका हर...

JioHotstar पर मुफ्त देखें भारत-पाक महामुकाबला: जानिए टेलीकॉम कंपनियों के दमदार प्लान्स

JioHotstar: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें