

अरूण कुमार पाठक, जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा के जाले में भीषण हादसा हुआ है जहां ट्रेन से कटकर रामदाना बेचने वाले वेंडर की मौत हो गई। निवर्तमान सरपंच के पति सागर महतो की मौत से पूरा इलाका (Vendor selling Ramdana dies after being hit by train) सन्न है। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, वर्षों से रेलगाड़ी में रामदाना खोभिया का लड्डू (लाई) बनाकर व्यवसाय करने वाले वेंडर नगर परिषद क्षेत्र जाले के भटपोखरा निवासी पूर्व में जाले पश्चिमी पंचायत के निवर्तमान सरपंच शैलो देवी के पति 55 वर्षीय सागर महतो की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई।
बताया जाता है सागर महतो रोज की तरह रविवार की अहले सवेरे दरभंगा स्थित अपने किराए के आवास पर जाने के दौरान जोगियारा रेलवे स्टेशन के गुमटी को पार करने के दौरान सीतामढ़ी दरभंगा रेल खंड के जोगियारा रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेल गुमती पर सवारी गाड़ी के चपेट में आ गए, जिससे उनका शरीर तरह खंड खंड हो गया। शव वहीं क्षत-विक्षत पड़ा रहा। तड़प तड़प कर उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी सागर के परिजनों को दी गई,जहां मृतक के स्वजन ने आनन फानन में मृतक के शव को मौके से उठाकर ले गए एवं भटपोखरा स्थित शमशान में उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
सागर जाले के भटपोखरा में में रामदाना से लाई बनाने के विशेषज्ञ थे। लाई निर्माण कला में वह विख्यात थे। उन्होंने सैकड़ों बेरोजगारों को खोभिया लाई बनाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा था।
- Advertisement -

