spot_img

Darbhanga के जाले में भीषण हादसा | Sitamarhi-Darbhanga रेल खंड के Jogiara Railway Station पर ट्रेन से कटकर रामदाना बेचने वाले वेंडर की मौत, निवर्तमान सरपंच के पति थे सागर महतो

सागर जाले के भटपोखरा में में रामदाना से लाई बनाने के विशेषज्ञ थे। लाई निर्माण कला में वह विख्यात थे। उन्होंने सैकड़ों बेरोजगारों को खोभिया लाई बनाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा था। 

spot_img
- Advertisement -
अरूण कुमार पाठक, जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा के जाले में भीषण हादसा हुआ है जहां ट्रेन से कटकर रामदाना बेचने वाले वेंडर की मौत हो गई। निवर्तमान सरपंच के पति सागर महतो की मौत से पूरा इलाका (Vendor selling Ramdana dies after being hit by train) सन्न है। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, वर्षों से  रेलगाड़ी में रामदाना खोभिया का लड्डू (लाई) बनाकर व्यवसाय करने वाले वेंडर नगर परिषद क्षेत्र जाले के भटपोखरा निवासी पूर्व में जाले पश्चिमी पंचायत के निवर्तमान सरपंच शैलो देवी के पति 55 वर्षीय सागर महतो की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: SSP जगुनाथ रेड्डी का चला तबादला एक्सप्रेस! 8 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़िए - कौन कहां गए!
बताया जाता है सागर महतो रोज की तरह रविवार की अहले सवेरे दरभंगा स्थित अपने  किराए के आवास पर जाने के दौरान जोगियारा रेलवे स्टेशन के गुमटी को पार करने के दौरान सीतामढ़ी दरभंगा रेल खंड के जोगियारा रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेल गुमती पर सवारी गाड़ी के चपेट में आ गए, जिससे उनका शरीर तरह खंड खंड हो गया। शव वहीं क्षत-विक्षत पड़ा रहा। तड़प तड़प कर उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Flood News: बाढ़ 2026 की तैयारी पर बड़ा अपडेट! जाले में राहत बैठक की तारीख बदली, जानिए नया प्लान
घटना की जानकारी सागर के परिजनों को दी गई,जहां मृतक के स्वजन ने आनन फानन  में मृतक के शव को मौके से उठाकर ले गए एवं भटपोखरा स्थित शमशान में उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

सागर जाले के भटपोखरा में में रामदाना से लाई बनाने के विशेषज्ञ थे। लाई निर्माण कला में वह विख्यात थे। उन्होंने सैकड़ों बेरोजगारों को खोभिया लाई बनाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sanskrit University Exam News: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय: आचार्य-शिक्षाशास्त्री परीक्षा की तिथियां घोषित, छात्रों को मिली बड़ी राहत!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों की बंपर भर्ती! जल्दी से जान लीजिए पूरी डिटेल

बिहार के डॉ. अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में 1048 शिक्षक व 365 गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती होगी। BPSC को अधियाचना भेजी गई है। नए विद्यालय और छात्रावास बनाकर छात्रो#BiharTeacherNews,#AmbedkarSchools,#BiharEducation

Bihar Road News: खुशखबरी! जानिए क्या है बिहार का @मिशन 5 आवर्स, सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में 'मिशन 5 आवर्स' योजना से अब राज्य के किसी भी जिले से पटना तक का सफर मात्र पांच घंटे में पूरा होगा। पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने इस महत्वाकांक्षी योजना क#BiharRoads,#Mission5Hours,#BiharNews

Patna Fire Safety News: अस्पताल, होटल सावधान! सरकार का बड़ा फैसला, एक हफ्ते के अंदर पूरा करना होगा यह ‘ होमवर्क ’ नहीं तो…...

अग्निशमन विभाग ने बिहार के निजी अस्पतालों और होटलों के लिए कड़ा सुरक्षा निर्देश जारी किया है। एक सप्ताह में रिपोर्ट न देने पर उन्हें सील किया जाएगा। मुजफ्फरपुर#PatnaFireSafety,#BiharHospitals,#FireAudit

Bihar PM Surya Ghar News: बिहार ने पीएम सूर्य घर योजना में मारी बाजी, जानें क्यों मिला यह अवॉर्ड!

बिहार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य को यह प्रतिष्ठित पुर#BiharNews,#PMSuryaGhar,#SolarEnergy