

इस बैठक में जंगी यादव ने खेग्रमस की सदस्यता को लेकर बताया कि अभी तक 25000 के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर हैं। वहीं, 28 जुलाई को चारु मजूमदार की शहादत दिवस को लेकर प्रखंड पार्टी कार्यालय पर मनाने का निर्णय किया गया है। बैठक में भाकपा (माले) के ज़िला सचिव बैद्यनाथ यादव भी उपस्थित थे।
इस दौरान सिधौली पंचायत के अनपट्टी गांव के भूमिहीनों को जमीन दिलाने के लिए अनिश्चित कालीन घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन अनार में पावर ग्रिड के पास कार्यक्रम की घोषणा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह पार्टी नीतीश-मोदी की सरकार ग़रीबों से किया हुए वादे को पूरा करने में विफल साबित हो रही है।
देश की सभी सार्वजनिक संस्था को धीरे-धीरे बेच रहे हैं। महंगाई बेलगाम होने से आम लोगो का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। इसकी और सरकार का कोई ध्यान नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं से श्री यादव ने आह्वान किया कि गांव-गांव में भाकपा माले का विस्तार करते हुए आम जानता की आवाज बुलंद करें। इस बैठक में संतोष यादव,लालू,अकबर रज़ा, मेराज, महावीर पासवान फूलों देवी, चुलबुल देवी, मंजू देवी, सुनैना देवी, राजू सदा समेत अन्य उपस्थित थे।



You must be logged in to post a comment.