Deshaj Times

Darbhanga के हैं, हथियार रखते हैं, तत्काल करा लें यह काम, नहीं तो…

Darbhanga के हैं, हथियार रखते हैं, तत्काल करा लें यह काम, नहीं तो…

Darbhanga के हैं, हथियार रखते हैं, तत्काल करा लें यह काम, नहीं तो…

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा जिला प्रशासन ने सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों (Arms License Holders) के लिए भौतिक सत्यापन (Physical Verification) की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

मुख्य बिंदु (Highlights):

जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन ने बताया कि जिनकी अनुज्ञप्ति (License) दरभंगा से निर्गत है अथवा जो अन्य जिलों से लेकर दरभंगा जिले में ओ.डी पंजी में दर्ज हैं, उन्हें अब 12 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 के बीच शस्त्र का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराना होगा।

पहले निर्धारित थी 17 मार्च से 29 मार्च की तिथि

पूर्व में शस्त्र सत्यापन के लिए 17 मार्च से 29 मार्च 2025 तक का समय तय किया गया था, जिसे अब विस्तारित किया गया है। यह निर्णय जिला प्रशासन की ओर से अनुज्ञप्तिधारियों को सुविधा देने के लिए लिया गया है।

भौतिक सत्यापन अनिवार्य

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी शस्त्र धारकों को निर्धारित नई तिथि में ही भौतिक सत्यापन (Physical Verification) कराना अनिवार्य होगा। इस आदेश का उल्लंघन करने पर अनुज्ञप्तिधारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

महत्वपूर्ण सूचना:
शस्त्र धारक संबंधित थाने या जिला शस्त्र कार्यालय में जाकर अपने शस्त्र का सत्यापन करा सकते हैं। समय पर सत्यापन सुनिश्चित करना प्रत्येक अनुज्ञप्तिधारी की जिम्मेदारी है।

Exit mobile version