spot_img

दरभंगा के कई प्रखंडों में राजस्व और आंतरिक संसाधन की प्रगति बेहद कम, मिला सीओ को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में राजस्व एवं आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
 

- Advertisement -

आरटीपीएस की समीक्षा के दौरान उन्होंने आरटीपीएस में दरभंगा सदर, बहादुरपुर एवं बहेड़ी में अत्यधिक मामले लंबित रहने के कारण दोनों अंचलाधिकारी को कड़ी हिदायत देते हुए 01 सप्ताह में कार्य को निष्पादन करने का समय दिया।

- Advertisement -
दरभंगा के कई प्रखंडों में राजस्व और आंतरिक संसाधन की प्रगति बेहद कम, मिला सीओ को एक सप्ताह का अल्टीमेटम
दरभंगा के कई प्रखंडों में राजस्व और आंतरिक संसाधन की प्रगति बेहद कम, मिला सीओ को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

दाखिल खारिज के मामले की समीक्षा के दौरान सबसे खराब स्थिति कुशेश्वरस्थान पूर्वी, मनीगाछी, बहादुरपुर, जाले एवं बहेड़ी का पाया गया, इसमें 63 दिन से अधिक मामले बहादुरपुर एवं दरभंगा का पाया जिसके कारण उन्हें 01 सप्ताह के अंदर कार्य को निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

कर्मचारी वार समीक्षा में जिन कर्मचारियों का कार्य अच्छा नहीं पाया गया उन्हें भी हिदायत देते हुए 01 सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया। उन्होंने भूमि सुधार उप समाहर्ता को भी निर्देशित किया गया कि 63 दिन से अधिक लंबित मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए अपील में नियमानुसार दंड देने की कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

परिमार्जन एवं एलपीसी में काफी मामले लंबित पाए गए हैं। उन्हें भी शीघ्र निष्पादित कराने का निर्देश दिया गया। जल निकायों से अतिक्रमण हटाने हेतु सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के मामले भी विवादों को 11 श्रेणी में सूचीबद्ध करने एवं तदनुसार अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी अंचलाधिकारी को प्रत्येक शनिवार को बैठक करने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

राजस्व के बाद आंतरिक संसाधन की भी समीक्षा की गई जिसमें वित्तीय वर्ष समाप्ति को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में अमृत भारत एक्सप्रेस के इंजन ने दिया धोखा, यात्रियों का फूटा गुस्सा!

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया, जिससे ट्रेन दो घंटे से अधिक की देरी से रवाना हुई। यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।#MuzaffarpurNews,#AmritBharatExpress,#BiharTrainDelay

झारखंड बिष्टुपुर हिंसा पर CM सोरेन का कड़ा फैसला: इन जिलों के SSP-SP को हटाया, जानें क्यों?

Jharkhand Law and Order: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के SSP-SP को हटा दिया है। बिष्टुपुर हिंसा के बाद य#JharkhandNews,#HemantSoren,#LawAndOrder

बिहार में सस्ता हुआ 19 KG वाला गैस सिलेंडर! होटल-रेस्तरां मालिकों के लिए बड़ी खबर, जानिए नई कीमत

Bihar LPG Price: बिहार में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई की शुरुआत में 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 172.50 रुपये घट गई है, अब यह 3241.50 रुप#BiharLPGPrice,#CommercialCylinder,#GasPriceCut

घर से निकलने से पहले पढ़ें: बिहार में 4 दिन आंधी-बारिश का डबल अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए भारी बारिश और आंधी का डबल अलर्ट जारी किया है। पटना सहित 13 जिलों में ऑरेंज और 25 जिलों में येलो चेतावनी जारी की गई ह#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar