

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स वरीय संवाददाता। जिले के दियारा कहे जाने वाले कुशेश्वरस्थान पूर्वी में पहली बार अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कर्मचारी संघ का सम्मेलन भव्य तरीके से आयोजित किया गया। इस जिला सम्मेलन के लिए एस के उच्च विधायक परिसर को चयनित किया गया।
रविवार को असयोजित इस सम्मेलन में एससी/एसटी कर्मचारी संघ के सेवानिवृत्त और वर्तमान कर्मचारियों ने शिरकत की। वहीं इस सम्मेलन उदघाटन कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के बीडीओ किशोर कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीडीओ किशोर ने कहा कि जब तक दलित समाज के लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूक नहीं होंगे तक तक समाज का उत्थान नहीं हो सकेगा। बाबा साहब अंबेडकर का भी यही सपना था कि हमारे समाज के लोग शिक्षित बने संगठित रहे और तब अपने हक के लिए संघर्ष करें।
इस सम्मेलन में जादूगर स्व. सियाराम महतो ने समाज से अंधविश्वास दूर करने को लेकर विस्तार से लोगों को बताया ही नही बल्कि एक से कारनामे दिखाकर उसके वैज्ञानिक कारण बताए। उन्होंने कहा कि चमत्कार जैसी कोई चीज होती ही नही है। वहीं विभिन्न प्रखंडों से आये वक्ता ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष के बारे में बताया। वहीं कार्यक्रम शरू होने से पूर्व सभी अतिथि को पाग एवं नीला चादर से सम्मानित किया गया।

इस सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार ने की और मंच संचालन जिला सचिव राज कुमार पासवान, प्रखंड अध्यक्ष रामचन्द्र पासवान एवं लखिन्द्र राम ने किया। सम्मेलन समाप्त होने के बाद बाजार स्थित अम्बेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने के लिए नीब डाली गई। इस मौके पर प्रियंका झा, बलराम राम, राम प्रवेश पासवान, दिनेश साफी सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।



You must be logged in to post a comment.