back to top
13 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga में On Road; कैमरे में कैद हुआ ट्रैफिक सिपाही का ‘ कारनामा ‘, जानिए

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

प्रभास रंजन, दरभंगा। शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर चौक पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी द्वारा घूस लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी ने वन वे उल्लंघन करने वाले वाहन चालक से चालान नहीं काटकर सीधे ₹500 रिश्वत लेकर जेब में रख लिया।

वायरल वीडियो में क्या है?

वीडियो के अनुसार, मिर्जापुर चौक पर तैनात यातायात थाने के सिपाही मो. नौशाद को एक चार चक्का वाहन के चालक से वन वे नियम तोड़ने पर चालान न काटकर सीधे 500 रुपये लेते हुए देखा गया। वह यह राशि वर्दी के शर्ट की जेब में रखते हैं। देशज टाइम्स इस VIRAL VIDEO की पुष्टि नहीं करता।

  • पुलिसकर्मी ने पहना था सफेद शर्ट, नीली पैंट, काला चश्मा, और धूप से बचने के लिए ग्लव्स

  • उसके हाथ में काली छड़ी थी और नेम प्लेट अनुपस्थित थी।

  • वीडियो को किसी राहगीर द्वारा रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga को मिलेंगे दो केंद्रीय विद्यालय

ट्रैफिक सिपाही पर पहले भी लगे हैं आरोप

एक दिन पूर्व भी इसी स्थान पर पैसे वसूली की घटना सामने आई थी।
जब एक पत्रकार ने मोबाइल से फोटो खींचने को लेकर जानकारी मांगी, तो ट्रैफिक सिपाही ने कहा — “अधिकारियों का आदेश है फोटो लेने का।”नेम प्लेट के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि “टूट गई है, बनवाने के लिए दी गई है।

  • अक्सर देखा जाता है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी नेम प्लेट नहीं लगाते, और अगर लगाते भी हैं तो उसे पोकेट की तरफ मोड़कर रखते हैं ताकि किसी को नाम न दिखाई दे।

  • यह सीधे तौर पर प्रशासनिक पारदर्शिता के नियमों का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें:  2025 में Darbhanga को मिलेंगे नए विकास कार्य! DM Kaushal Kumar ने कहा – अब सिर्फ एक्शन होगा – अब हर योजना होगी समय पर पूरी

ट्रैफिक थाना प्रमुख का बयान

यातायात थानाध्यक्ष चंद्रोदय प्रकाश ने इस मामले में बताया कि:

मामले की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेज दी गई है। मिर्जापुर चौक पर वन वे उल्लंघन को लेकर एक पुलिसकर्मी द्वारा रुपये लेने की शिकायत मिली थी, जिस पर जांच की जा रही है।”

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। कई नागरिकों ने कार्रवाई की मांग करते हुए कहा:

  • “अगर ट्रैफिक पुलिस खुद नियम तोड़ेगी, तो जनता का कानून में विश्वास कैसे बचेगा?”

  • “भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के दो दर्जन से अधिक BLO के वेतन पर रोक, जानिए बड़ी वजह

प्रशासन की साख पर सवाल

यह घटना एक उदाहरण है कि कैसे स्थानीय स्तर पर पुलिस तंत्र में भ्रष्टाचार गहराया हुआ है। इस तरह की घटनाएं प्रशासन की साख को नुकसान पहुंचाती हैं और जनता का विश्वास कमजोर करती हैं

निष्कर्ष: क्या होगी आगे की कार्रवाई?

यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला प्रशासन और यातायात विभाग इस मामले में क्या ठोस कदम उठाते हैं
यदि दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तो यह भविष्य में और मामलों को बढ़ावा दे सकता है।

जरूरी यह है कि प्रशासन पारदर्शिता लाए और दोषी कर्मी पर सख्त कार्रवाई करते हुए जनता में विश्वास बहाल करे।

[देशज टाइम्स इस VIRAL VIDEO की पुष्टि नहीं करता।]

जरूर पढ़ें

Darbhanga के दो दर्जन से अधिक BLO के वेतन पर रोक, जानिए बड़ी वजह

सतीश झा, दरभंगा | मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत चल रहे...

बकरी चराने गई थी किशोरी, आम के बगान में हुआ कुछ ऐसा कि जाले में मच गया कोहराम

जाले (दरभंगा), देशज टाइम्स| DeshajTimes| दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के एक गांव में...

डॉक्टर से दिखलाकर लौट रही थी महिला, रास्ते में मिक्सर मशीन ट्रक से कुचलकर मौत, 3 जख्मी-Bakarganj में दिल दहला देने वाला हादसा!

दरभंगा/प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज पाली राम चौक के पास...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें