spot_img

Darbhanga Sanskrit University में Darbhanga और Madhubani के युवाओं की Video Screening

NSS युवा संसद: दरभंगा-मधुबनी के युवाओं की आवाज अब नीति-निर्माण तक! युवा संसद की स्क्रीनिंग पूरी, 24-25 मार्च को दरभंगा में होगी जिला स्तरीय बहस! दरभंगा में 107 युवाओं का चयन, जल्द होगी बहस!

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्नातकोत्तर इकाई के तत्वावधान में दरभंगा एवं मधुबनी जिले के युवाओं द्वारा भेजे गए वीडियो की स्क्रीनिंग आयोजित की गई।

- Advertisement -

युवा संसद कार्यक्रम: युवाओं के लिए सशक्त मंच

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय ने की। उन्होंने कहा—
“युवा संसद केवल एक मंचीय कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह नीति-निर्माण की प्रक्रिया को समझने और विचारों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने का अवसर है। यह कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति का जज्बा भरकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करेगा।”

- Advertisement -

उन्होंने सुयोग्य युवाओं के चयन पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा प्रदान करने में सहायक होंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खत्म हुआ बिहार हैंडबॉल का महाकुंभ! जानिए कौन सी टीम बनी चैंपियन, किसका रहा जलवा? | पढ़िए-एकलव्य दरभंगा और मगध प्रमंडल पर नेहरू स्टेडियम फिदा

149 में से 107 प्रतिभागियों का चयन, 24-25 मार्च को जिला स्तरीय युवा संसद

विश्वविद्यालय के पीआरओ निशिकांत सिंह ने बताया कि कुल 149 वीडियो का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिनमें से 107 प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में वर्बल कम्युनिकेशन, कंटेंट रिलिवेंस, इनोवेशन, भाषागत प्रवाह और समय सीमा जैसे मानकों को ध्यान में रखा गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Murder दरभंगा की आंगन में घुसकर की थी हत्या, अब दो दोषियों को मिली उम्रकैद की सज़ा!

चयनित प्रतिभागियों को 24 और 25 मार्च को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के दरबार हॉल में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद में भाग लेने का मौका मिलेगा।

स्क्रीनिंग कमेटी में कई विद्वान शामिल

इस स्क्रीनिंग प्रक्रिया का संचालन किया—

  • ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम से जुड़े डॉ. आर. एन. चौरसिया
  • राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. रघुवीर कुमार रंजन
  • NSS कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार झा
  • कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. साधना शर्मा
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! बिहार के लिए चलेंगी 11 नई स्पेशल ट्रेनें, त्योहारों पर घर जाना हुआ आसान! मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, बेतिया, कटिहार के यात्री ध्यान दें!

इसके अलावा, व्याकरण विभाग की डॉ. सविता आर्य और डॉ. यदुवीर स्वरूप प्रसाद भी स्क्रीनिंग टीम में शामिल थे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

  • छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ. शिवलोचन झा का स्वागत किया गया।
  • विषय प्रवर्तन सीसीडीसी डॉ. दिनेश झा और NSS समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार झा ने किया।
  • कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. साधना शर्मा ने संयोजन किया।
  • व्याकरण विभागाध्यक्ष प्रो. दयानाथ झा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश कुमार झा और सहायक आचार्य डॉ. रामसेवक झा भी उपस्थित रहे।

लोकतांत्रिक मूल्यों की ओर महत्वपूर्ण कदम

यह आयोजन विश्वविद्यालय के छात्रों में वाद-विवाद एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वैशाली नाव हादसा: गंगा में डूबे 13 मासूम, DM वर्षा सिंह का बड़ा बयान- ‘CO-थानाध्यक्ष पर गिरेगी गाज’ |तेजस्वी भी पहुंचे

Bihar Boat Accident: वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में हुए नाव हादसे में 13 मासूम बच्चों की मौत हो गई। डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि नाव निजी थी और रात में परिचालन की लापरवाही के लिए #BiharBoatAccident,#RaghopurTragedy,#VaishaliNews

नीला ड्रम में पति की 5 खंड में लाश ऊपर से सीमेंट घोल कांड: पत्नी और प्रेमी को फांसी, कोर्ट ने कहा- बेटियों का...

Meerut Murder Case: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम कांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को मृत्युदंड मिला है। मर्चेंट नेवीकर्मी सौरभ राजपूत की हत्या कर लाश ड्रम में सीमेंट से बंद की गई #MeerutMurderCase,#NeelaDrumKand,#DeathSentence

पूर्णिया का वो वायरल वीडियो: क्या सच में इंग्लैंड की जूली, बिहार के नमित की प्रेमिका थी?

Purnia Viral Video: पूर्णिया में वायरल हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इसे 'रूसी प्रेमिका और बिहारी प्रेमी' की कहानी बताया जा रहा था, लेकिन अब इसका असली सच सामने #PurniaNews,#ViralVideo,#BiharTruth

बिहार में बालू खनन शुरू होते ही बंपर कमाई, 16 अक्टूबर से बदल जाएगी तस्वीर!

Bihar Sand Mining: बिहार में 16 अक्टूबर से 212 बालू घाटों पर खनन कार्य फिर शुरू होगा, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। खान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि विभाग ने राजस्व #BiharSandMining,#BiharConstruction,#PramodKumar