spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में विकास मित्रों को मिला स्वच्छता, पढ़ाई और मद्य निषेध के लिए टारगेट

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। नगर परिषद के सभागार में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी शंभु नाथ झा के अध्यक्षता में अनुमंडल क्षेत्र के सभी विकास मित्रों की बैठक आयोजित की गई। इसमें विकास मित्रों की क्षमता संवर्धन के साथ-साथ दलित एवं महादलित परिवारों को सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

- Advertisement -

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री झा ने उपस्थित विकास मित्रों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा संचालित सभी विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को महादलित परिवारों के बीच जन जन तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया।दरभंगा के बेनीपुर में विकास मित्रों को मिला स्वच्छता, पढ़ाई और मद्य निषेध के लिए टारगेट साथ ही उन्हें पूर्ण रूप से जागरूक करते हुए सरकार की ओर से प्रदत्त सुविधाओं का शत प्रतिशत लाभ प्राप्त करने के लिए हर संभव सहयोग की अपील की। इस दौरान उन्होंने राशन कार्ड एवं पेंशन से वंचित परिवारों को चिन्हित करते हुए आवेदन करवाने एवं स्वीकृति करवाकर लाभान्वित करवाने का निर्देश दिया। साथ ही इसका प्रतिवेदन पंचायतवार प्रतिमाह जमा करने का निर्देश दिया गया। दरभंगा के बेनीपुर में विकास मित्रों को मिला स्वच्छता, पढ़ाई और मद्य निषेध के लिए टारगेटइस दौरान अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार ने महादलितों के लिए संचालित सभी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी एवं इसका लाभ वास्तविक लाभुको तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

अनुमंडल के बेनीपुर, अलीनगर और नगर परिषद के सभी विकास मित्रों को सरकार की सभी योजनाओं को महादलित परिवार को निश्चित रूप से अवगत करावें। इसके अतिरिक्त स्वच्छता, पढ़ाई और मद्य निषेध के सम्बंध में जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: ऑर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या, Kusheshwar Asthan Murder में 7 पर FIR, जानें पूरा मामला

इस अवसर पर बेनीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र,न प के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. जयचंद्र अकेला, कनीय अभियंता निशांत सौरभ सहित सभी विकास मित्र उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: बेंगलुरु ने जीता टॉस, हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता!

IPL 2026: बेंगलुरु ने जीता टॉस, हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता! IPL 2026: क्रिकेट...

IPL 2026: RCB ने जीता टॉस, हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता, क्या रजत पाटीदार बदलेंगे टीम की किस्मत?

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का बिगुल बज...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क ने अपनी इंजरी पर तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया बड़ा अपडेट

Mitchell Starc: आईपीएल 2026 का बिगुल बज चुका है और दुनिया भर के क्रिकेट...

स्मार्टफोन में ‘नो सिम’ की समस्या: आसान उपाय और कारण

Smartphone: आधुनिक डिजिटल युग में जब हमारे फोन हमारी जीवनरेखा बन चुके हैं, तब...