बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने पहुंचे 3 युवकों को पिस्टल के साथ ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया (Villagers caught three criminals) है।






पकड़े गए युवक बिरौल थाना क्षेत्र के शहरी निवासी संत कुमार राम, दुर्गानंद बैठा एवं साहो निवासी विपिन कुमार राम हैं।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे 8-10 की संख्या में अज्ञात अपराधी जिनकी उम्र बेहद ही कम थी, कन्हौली गांव प्रवेश कर किसी अपराधिक घटना का अंजाम देने की योजना बना रहा था।
इसी बीच ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर सब को घेर लिया। इसमें उक्त तीनों युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। अन्य फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच तीनों युवक को अपने कब्जे में लेकर तहकीकात की तो एक युवक के साथ से एक पिस्टल एवं कुछ जिंदा कारतूस भी मिला।
ग्रामीणों ने एक मोटरसाइकिल भी पुलिस के हवाले कर दी है। इस संबंध में पूछने पर थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार राम ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जाएगी रही है।
वहीं, पुलिस ने बीती रात छापेमारी कर थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर पुलिया से दो शराब कारोबारी नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । थाना अध्यक्ष ने कहा कि नवटोलीया के योगेंद्र सहनी एवं रामानंद सहनी को गिरफ्तार किया गया है ।दोनों शराब कांड के नामजद अभियुक्त है ।








