back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा के घनश्यामपुर में शराब के नशे में तलवार और चाकू दिखाकर लूट की कोशिश करते तीन युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नश्यामपुर देशज टाइम्स न्यूज। थाना क्षेत्र के महुआर गांव में ग्रामीणों ने तीन बदमाशों को शराब के नशे में पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

- Advertisement -

तीनों आरोपी घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आसी निवासी सुशील पासवान, मुकेश चौपाल तथा प्रकाश कुमार मंडल बताए जाते हैं। ग्रामीणों ने तीनों युवकों के मुंह से शराब की दुर्गंध निकलने की पुलिस को जानकारी दी।

- Advertisement -

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनलोगों के पास से एक बाइक तथा एक तलवार बरामद किया है। जानकारी के अनुसार महुआर गांव निवासी सज्जन कुमार झा अपने सहयोगी रोहित कुमार झा के साथ बाइक से दूध लाने बिरौल जा रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga BJP Training: बेनीपुर में भाजपा का 'संगठन पर्व', कार्यकर्ताओं को मिला महामंत्र, पढ़िए चुनौतियों के लिए हर सिपाही...

इसी दौरान तीनों बदमाशों ने रास्ते मे तलवार और चाकू दिखलाकर दोनों बाइक सवार को घेरने का प्रयास किया। दोनों अपनी जान बचाने के लिए महुआर गांव वापस लौटने लगे कि मोबाइल से ग्रामीणों को इस घटना की सूचना मिलते ही सभी ने तीनों बदमाशों को दबोच लिया।

इस घटना को लेकर सज्जन कुमार झा के लिखित आवेदन पर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर के बाद तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया।।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गूगल एआई कोर्स: सुंदर पिचाई का भारत को तोहफा, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Google AI Course: सुंदर पिचाई ने हाल ही में भारत-अमेरिका पहल के तहत एक...

रमजान 2026 First Jumma: इबादत और दुआओं का संगम

Ramadan 2026 First Jumma: रमजान का पहला जुम्मा आज विशेष महत्व रखता है, जब...

भारत में Crude Oil Import की बढ़ती रफ्तार: वेनेजुएला से नया व्यापारिक मार्ग

Crude Oil Import: भारत की प्रमुख सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्प (BPCL) और निजी...

अब ₹1199 में अनलिमिटेड डेटा और Amazon Prime के साथ पाएं 20+ OTT का मज़ा

Airtel Plan: भारतीय टेलीकॉम बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां लगातार नए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें