back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में बैट्री चोर गिरोह के दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई, किया पुलिस के हवाले

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। स्थानीय पुलिस ने एक बैट्री चोर के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसका श्रेय ग्रामीणों को जाता है। ग्रामीणों ने दो बैट्री चोरों को पकड़कर ना सिर्फ उनकी पूरी खातिदारी की, बल्कि भारी मात्रा में पुलिस को चोरी की बैट्री भी दिलवाई। ग्रामीणों की पिटाई से बेदम चोरों ने सबकुछ उगल दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने दिलेरी और चतुराई दिखाते हुए स्टेट हाइवे 56 में थाना क्षेत्र के सतीघाट चौक पर भीके मोटर गैरेज में बीती मंगलवार की शाम चोरी के बैट्री बेचने आए दो चोर को लोगों ने पकड़ कर जमकर धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

- Advertisement -

गैंग के दो चोरों की पहचान मैरची निवासी नित्यानंद झा के पुत्र शिवम् कुमार झा एवं नूनू झा के पुत्र राजा बाबू झा के रूप में हुई है। दोनों हिरणी गांव से विजय चौधरी के ऑटो की बैट्री भी चोरी कर ली थी। जब इसकी पहचान गैरेज पर हुई तो मामला खुल गया। फिर, पैसा लेने आए चोरों की जमकर खातिरदारी हुई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जहरीली दवाओं का काला कारोबार में फंसा बेनीपुर... ड्रग इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 37 प्रकार की अवैध दवाएं जब्त

जानकारी के अनुसार 23 सितंबर की रात चोरों ने मसानखोन गांव के हरे राम साह, श्रवण चौपाल तथा रितेश सिंह के टेम्पो की बैट्री खोल कर चोरी कर तीनों बैट्री को सतीघाट स्थित ऑटो गैरेज के मालिक के हाथों बेच दिया।

लेकिन, गैरेज मालिक तत्काल उसे बैट्री के कीमत नहीं देकर मंगलवार की शाम में आकर पैसे ले जाने का आश्वासन दिया। इससे तीन चार दिन पहले भी मसानखोन से ही दशरथ यादव के ऑटो की बैट्री चोरी हुई थी।

हिरणी गांव से विजय चौधरी के ऑटो की बैट्री भी चोरी हो गई। हरे राम साह के पुत्र पंकज साह ने पूरे मामले की पोल उस दौरान खोल दी जब वह सतीघाट स्थित ऑटो गैरेज में किसी काम से गए तो अपनी बैट्री पड़ी देखी।

गैरेज मालिक पर दबाव पड़ा तो उसने सारे राज खोल दिए। बताया कि आज शाम दोनों चोर पैसा लेने आएगा। फिर क्या था, जिन सबके बैट्री चोरी हो गए सबको जुटा लिया गया। जैसे दोनों चोर एक और बैट्री बेचने पहुंचा और बकाया पैसा मांगा, उसकी तबीयत लोगों ने खराब कर दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : दुल्हन की तरह Mahashivratri पर सजी बाबा कुशेश्वर की नगरी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, जानें दर्शन का नया रूट मैप

बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मसानखोन के पंकज साह के आवेदन पर दोनों चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 14 फरवरी 2026 का विस्तृत ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों की चाल का हमारे जीवन...

महाशिवरात्रि 2026: शिव कृपा से बन रहा लक्ष्मी नारायण राजयोग, जानें इसका राशियों पर प्रभाव

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि का पर्व भगवान...

सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर ₹18,500 की बंपर बचत: ग्राहकों के लिए खास मौका

Samsung Galaxy S25 Ultra: स्मार्टफोन की दुनिया में प्रीमियम सेगमेंट हमेशा से ग्राहकों के...

Aaj Ka Rashifal: 14 फरवरी 2026 का दैनिक ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत लीला में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें