

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल थाना सन्हा संख्या 817/ 23 दिनांक 25. 3.23 धारा 37 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम संशोधित 2022 के प्राथमिकी नामजद आरोपी रंजन चौधरी पिता राम कुमार चौधरी एवं दूसरा सुबोध चौधरी पिता स्व. सुधीर चौधरी दोनों को ग्राम पोखराम से गिरफ्तार कर जिला न्यायालय भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार जब से सत्य प्रकाश झा बिरौल थाना अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है तब से शराब तस्करों एवं शराबियों के विरोध अभियान चला कर एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुके हैं।
पुनि सह थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि दूसरे जिला के देसी शराब तस्कर बिरौल में प्रवेश करने की सूचना प्राप्त हुई है। जिस पर पुलिस करीबी नजर रखी हुई है, जिसे बख्शा नहीं जाएगा।
- Advertisement -


