

मनोज कुमार झा। अलीनगर थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी घायल हो गए। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पहले पक्ष ने 13 लोगों पर लगाया हमला और लूट का आरोप
पहले पक्ष के अरुण कुमार यादव (पिता – राजेंद्र यादव) ने थाना अध्यक्ष विनय मिश्रा को आवेदन देकर 13 लोगों को अभियुक्त बनाया है। आरोप है कि इन लोगों ने टेंगारी, फरसा, लोहे का रॉड जैसे घातक हथियारों से हमला किया और ₹5 लाख के सामान की लूटपाट भी की।
नामजद अभियुक्तों की सूची
सुनील यादव, दयानंद यादव, सुरेश यादव, श्याम सुंदर यादव, राजकुमार यादव, दिलखुश यादव, जितेंद्र यादव,
राम जानकी देवी, लालपरी देवी, सीता देवी, सुगावती देवी, राधा देवी, दुलारी देवी।
थाना अध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया
अलीनगर थाना में कांड संख्या 232/2025 दर्ज कर ली गई है। थाना अध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।
गंभीर रूप से घायल दो लोगों को भेजा गया डीएमसीएच
मारपीट के दौरान कई लोग घायल हुए। घायलों का पहले इलाज अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर में कराया गया,
जहां से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया।
दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी
दूसरे पक्ष के सुनील यादव (पिता – ठीकाय यादव) ने भी अरुण यादव और उनके परिवार के 7 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच समान रूप से की जा रही है।








