spot_img

Darbhanga News | Kamtaul News| बच्चों के खेल में बड़ा फसाद, हिंसक झड़प, घर में घुसकर लूटपाट, मारपीट…डायन…डायन

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Kamtaul News| बच्चों के खेल में बड़ा फसाद हो गया है। इसके बाद हिंसक झड़प, घर में घुसकर लूटपाट और मारपीट के बीच …डायन…डायन का शोर भी है। जहां, बच्चों के खेल के दौरान आपसी विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि गार्जियन लाठी-डंडा लेकर फसाद पर उतर आए। देखते ही देखते दो गुट आपस में भिड़ गए। खूनी झड़प शुरू हो गई। इसमें बाद एक गुट की ओर से घर में घुसकर बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं, वारदात में डायन की भी एंट्री हो गई।

- Advertisement -

Darbhanga News | Kamtaul News| खौल उठा कमतौल का खजूरबाड़ा गांव

मामला, कमतौल थाना क्षेत्र के खजूरबाड़ा गांव का है। यहां के वार्ड चार में दो गुटों के बीच बच्चों के विवाद में हिंसक झड़प हो गया। इसमें घर में घुसकर लूटपाट की भी बातें सामने आ रही हैं। फिलहाल, पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Kamtaul News| बच्चों के खेल के दौरान खूनी अखाड़ा, दो पक्ष भिड़ें, लाठी-डंडे चले

जानकारी के अनुसार, खजूरबाड़ा गांव बच्चों के खेल के दौरान खूनी अखाड़ा बन गया। वार्ड चार के लोगों के दो गुटों ने बीती शाम जमकर मारपीट की। वजह बनी बच्चों के खेल के दौरान आपसी विवाद। इसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले। कई लोग जख्मी हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा के मखाना खेत में जेसीबी से खोदा गया था गड्ढा ! गहरे पानी में डूबने से मजदूर की मौत

Darbhanga News | Kamtaul News| तू-तू मैं-मैं से बात हाथापाई और बाद में खूनी झड़प और घर में घुसकर लूटपाट तक की नौबत

जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार सहनी और दूसरे पक्ष के बीच मारपीट हुई है। बताया जाता है कि वहां मोहल्ले समेत अगल-बगल के बच्चे एक साथ मिलकर खेल रहे थे। इसी दौरान अनिल सहनी के भतीजे और नथुनी सहनी के पोते के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों वहीं पर झगड़ गए। इस बात की जैसे ही भनक परिजनों को लगी। दोनों पक्ष आग बबूला हो गए। तू-तू मैं-मैं से बात हाथापाई और बाद में खूनी झड़प और घर में घुसकर लूटपाट तक की नौबत में बदल गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News असली हकदार फूस में | PM आवास योजना पर बड़ा सवाल: पक्के मकान वाले मालामाल, गरीब वंचित! | पढ़िए - चौंकाने वाला खुलासा

Darbhanga News | Kamtaul News| लाठी, डंडा, लोहे का रॉड, तेज धारदार हथियार के साथ एक पक्ष के घर में घुस गए

जानकारी के अनुसार, इसको लेकर बाद में लोगों ने बच्चों को समझाकर वहां से हटा दिया। लेकिन देखते ही देखते वहां खूनी रणक्षेत्र शुरू हो गया। सभी लाठी, डंडा, लोहे का रॉड, तेज धारदार हथियार के साथ एक पक्ष के घर में घुस गए। जमकर पिटाई शुरू कर दी। बेहोश होने पर जेब से बीस हजार कैश भी निकाल लिए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 29 सितंबर मंगलवार को 32 इलाकों में सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली गायब! कहीं आपका इलाका भी तो नहीं?

Darbhanga News | Kamtaul News| परिजनों को भी पीटा

वहीं, घर के अन्य परिजनों को भी नहीं बख्शा। सभी की जमकर पिटाई करते हुए महिला के कान से सोने की रिंग, मंगलसूत्र भी छीनते वहां से फरार हो गए। वहीं, धमकाया भी। इस दौरान मां को डायन कहने को लेकर भी जमकर झंझंट फंसा।

Darbhanga News | Kamtaul News| छिनतई, मारपीट की एफआईआर,पुलिस की तहकीकात

जानकारी के अनुसार, पुलिस फिलहाल मामले की तहकीकात कर रही है। वहीं, मामले में एक पक्ष के अनिल कुमार सहनी ने नथुनी सहनी,किशन कुमार सहनी, हरिंद्र कुमार सहनी, उमेश कुमार सहनी, छोटू कुमार सहनी, सुलींद्र कुमार सहनी सहित एक दर्जन लोगों पर मारपीट और छिनतई की एफआईआर दर्ज कराई गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion