

घनश्यामपुर, देशज टाइम्स। घनश्यामपुर तथा किरतपुर प्रखंड के महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को संयुक्त रूप से घनश्यामपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
राजद के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी विनोद मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
एम्स निर्माण का मामला इसका ताजा उदाहरण है। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी पार्टी के महत्वाकांक्षा के लिए सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।
किरतपुर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि कॉरपोरेट घराने को लाभ पहुंचाने के लिए गरीबों, किसानों, मजदूर की हकमारी की जा रही है।
सभा को राजद के प्रखंड अध्यक्ष राज नारायण यादव, शकील अहमद, शम्से आलम, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रोहित यादव सुभाष चौपाल, गढ़वाली रहमानी आदि ने संबोधित किया।


