

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। हिंदू नव वर्ष के अवसर पर शिवाजी प्रभात शाखा में सैकड़ों स्वयंसेवक कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
इस दौरान नगर बौद्धिक प्रमुख राजेश ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के ही दिन संघ के संस्थापक आदय सर संघचालक परम पूजनीय डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 1 अप्रैल 1889 ई को हुआ था।बौद्धिक प्रमुख ने डॉ. हेडगेवार के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि परम पूजनीय हेडगेवारजी ने कहा था शक्ति केवल सेना या शास्त्रों में नहीं होती, बल्कि सेना का निर्माण जिस समाज से होता है वह समाज जितना राष्ट्र प्रेमी, नीतिमान और चरित्रवान संपन्न होगा, उतनी मात्रा में वह शक्तिमान होगा।
अपने संबोधन में दरभंगा विभाग संपर्क प्रमुख सनोज नायक ने कहा कि यदि इस पृथ्वी तल पर कोई ऐसा देश है जो मंगममयी पुण्य भूमि कहलाने का अधिकारी, जहां संसार के समस्त जीवों को अपना कर्मफल भोगने के लिए आना ही है, जहां ईश्वरोन्मुख प्रत्येक आत्मा को अपना अंतिम लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पहुंचना अनिवार्य है, जहां मानवता ने ऋजुता सुचिता एवं शांति का चरमाशिखर स्पर्श हो और अध्यात्मिकता का घर हो तो वह देश भारत ही है।
मौके पर नगर कार्यवाह तेज नारायण भंडारी, सह नगर कार्यवाह संजय चौधरी, नगर सेवा प्रमुख हरि, नगर व्यवस्था प्रमुख श्रीकांत, कामेश्वर, अरुण सहनी, उपेंद्र गाड़ा, प्रभात सहनी, राजकुमार अग्रवाल, रामविलास भारती, प्रदीप प्रधान, डॉ.शशि भूषण महतो सहित दर्जनों बाल, तरुण स्वंसेवक मौजूद थे।


