दरभंगा | बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर दरभंगा जिले में चुनावी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
मुख्य जानकारी
विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, और दरभंगा के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों का मतदान प्रथम चरण में संपन्न होगा।
जिले में कुल 3,329 मतदान केंद्र और 1,795 मतदान भवन बनाए गए हैं।
सेक्टर पदाधिकारी: 369, एफएसटी: 30, एसएसटी: 35 नियुक्त।
मतदाता संख्या: 28,85,352 (पुरुष-15,20,183; महिला-14,65,126; तीसरा लिंग-43)
सेवा मतदाता: 2,173 (पुरुष-2,049; महिला-124)
क्या है Election Timeline?
अधिसूचना जारी: 10 अक्टूबर 2025
नामांकन शुरू: 10 अक्टूबर 2025
नामांकन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच: 18 अक्टूबर 2025
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025
मतदान: 06 नवंबर 2025
मतगणना: 14 नवंबर 2025
सुरक्षा और कानून व्यवस्था
जिले में सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध।
पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल तैनात।
30 सितंबर तक देसी शराब 6,391 लीटर, विदेशी शराब 20,209 लीटर, 368 लोगों की गिरफ्तारी।
हथियार बरामद: देसी कट्टा 08, कारतूस 28, खोखा 01, मैगजीन 03।
लागू धाराएँ: 13,995 पर बीएनएनएस 126, 9,193 पर बीएनएसएस 135।
Darbhanga DM और पुलिस की अपील
सभी मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील।
चुनाव आयोग और प्रशासन पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करेंगे।
उपस्थित अधिकारी: सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार आदि।