मई,18,2024
spot_img

Darbhanga के घनश्यामपुर, पाली, अहिराइन समेत दर्जनों गांवों के घरों में घुसा पानी, आफत बनकर आई बारिश, ये तो नदियों को उकसाएगी

spot_img
spot_img
spot_img

घनश्यामपुर, देशज टाइम्स। घनश्यामपुर में बीती रात रात रिकॉर्ड तोड़ वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पाली, घनश्यामपुर अहिराईन आदि गांव के दर्जनों घरों में वर्षा का पानी घुस गया है।

विभिन्न सड़कों पर जलजमाव से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। प्राप्त सूचना के मुताबिक भारी वर्षा से नगर पंचायत पाली के मो. अब्बास तथा मो. रसूल का घर गिर गया है।

जल निकासी की समस्या के कारण शिवनगर घाट रसियारी पीडब्ल्यूडी सड़क पर कोर्थु, पुनहद, नवटोल, पाली, घनश्यामपुर आदि गांव में जलजमाव से राहगीरों को परेशानी हो रही है। गत कई वर्षों से इस तरह की बारिश लोगों ने नहीं देखी थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Biraul News | सुपौल-बेनीपुर के विष्णुपुर मोड़ पर Auto को घसीटते ले गया Bus चालक, भीषण भिड़ंत, कई जख्मी, DMCH Refer

प्रखंड मुख्यालय घनश्यामपुर झील में तब्दील हो गया है। प्रखंड कार्यालय के पुराने भवन, प्रमुख कार्यालय, उप प्रमुख कार्यालय में पानी घुस गया है। बीडीओ तथा कर्मचारियों के आवास के चारों तरफ पानी भर गया है। वर्षा से किसानों की खेती चौपट हो गई है।

धान के बिचड़े, रोपनी की गई धान की फसल तथा मौसमी सब्जियों की खेती पानी में डूब गई है। खेतों में दूर-दूर तक बाढ़ सी स्थिति दिखाई दे रही है। किसानों का कहना है कि खेतों में 4 से 6 फीट तक पानी लगने से किसी फसल के बचने की संभावना नहीं बची है। कुल मिलाकर पानी के लिए तरस रहे किसानों को अत्यधिक वर्षा से मंसूबों पर पानी फिर गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| तरौनी के जविप्र डीलर Suspended... या Acquitted? बड़ा Confusion है भाई...!

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें