back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga News| Jaley News | सड़कों पर नाले का काला पानी, मुख्य पथ जलजमाव से युक्त…आफत है, मानसून तो अभी बाकी है…

जाले इन दिनों जलप्रवाह से तंग है। नाला निर्माण रूका है। संवेदक से ग्रामीणों की बनी नहीं। निर्माण कार्य पर सवाल उठे। बोरिया-बिस्तर समेट संवेदक कुछ इलाकों को छोड़ दूसरी जगह निर्माण में जुट गए। जाते-जाते अल्टीमेटम भी, अब निर्माण के लिए वापस नहीं आऊंगा। ऐसे में, जालेवासी परेशान हैं। मुख्य सड़कों पर जलजमाव, दुर्गंध का आलम है। नाले का काला पानी सड़कों पर है। जो लोग, सड़क किनारे बसते हैं, दुर्गंध उनके घरों के भीतर भी है। राहगीर सड़कों पर चल नहीं पा रहे। ऐसे में, मानसून पूर्व की बारिश, आफत बनकर सामने है। अभी मानसून बाकी है।

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News| Jaley News | सड़कों पर नाले का काला पानी है। मुख्य पथों पर बारिश का पानी जमा है।…आफत है, मानसून तो अभी बाकी है। नाला निर्माण सही तरीके से हों तो बात बनें। जहां …इस मौसम की मानसून पूर्व की बारिश ने दरभंगा जिले के अधिकांश प्रखंडों की सड़कों को नारकीय बना दिया है। तो, जाले की हालत पहली ही बारिश में व्यवस्था की पोल खोलती मिल रही है। अभी मानसून का आना बाकी है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Jaley News| जाले का आलम यह है, घर से बाजार जाना और लौटकर वापस आना, मुश्किलों से भरा है।

ऐसे में, बारिश से थोड़ी राहत भी है, तो आफत भी बनकर सामने है। लगातार, लू और आग लगने की बढ़ती घटनाओं पर जहां ब्रेक लगेगा। आम और लीची के फसलों को लाभ पहुंचेगा। वहीं, जाले का आलम यह है, यहां घर से बाजार जाना और लौटकर वापस आना, मुश्किलों से भरा है। आफत है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट….

- Advertisement -

Darbhanga News|Jaley News| सूखते चापाकलों को संजीवनी मिल गई है।

वहीं, उड़ती धूलों से राहत भी मिलेंगी। सबसे अधिक फायदा गिरते जलस्तर को एक आधार मिलने से हुआ है। जैसा, जिले के जाले में दिखा है। यहां, सूखते चापाकलों को संजीवनी मिल गई है। थोड़ी सी बारिश में सूखते चापाकलों में ताकत आ गई। सूखते और आवाज करते चापाकलों से पानी निकलने लगा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा Sanskrit Competition में तीन सगे भाई-बहनों का जलवा, एक साथ 7 पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास

Darbhanga News|Jaley News| साथी चौक से लेकर गांधी चौक, खड़का मोड़ और जाले बाजार की सड़कों का हाल मत पूछिए…चलने से पहले संभल जाइए

जानकारी के अनुसार,राहत और आफत की इस वक्त की बड़ी खबर जाले से है। यहां, साथी चौक से लेकर गांधी चौक, खड़का मोड़ और जाले बाजार की सड़कों पर गंदे नाले की हकीकत सामने आ गई है। इन नालों से पानी बह रहा है। काला पानी। इससे इन मार्गों पर चलना दूभर हो चला है। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों की है, जो सड़क किनारे बसते हैं।

Darbhanga News|Jaley News| यहां के लोग घरों में रहने के बाद भी नाली के दुर्गंध से युक्त हैं। उन्हें इससे मुक्ति नहीं

यहां के लोग घरों में रहने के बाद भी नाली के दुर्गंध से युक्त हैं। उन्हें इससे मुक्ति नहीं मिल रही। दुर्गंध युक्त पानी के बीच से राहगीरों को गुजरना उन्हें परेशान कर रहा है। शंकर चौक इलाका और यहां की परेशानी तो पूछिए ही मत। इस इलाके का पुराना नाला बंद है। इससे दुर्गंधयुक्त पानी सड़क पर गिर रहा है। यह कई आशंकाओं को जन्म दे रहा। जब बारिश का पानी कमेगा तो यहां से बदबू दुर्गंध मारेंगी।

Darbhanga News|Jaley News| अतरवेल-जाले मुख्य मार्ग समेत अन्य मार्गों पर जलजमाव का साम्राज्य

जानकारी के अनुसार,लगातार पिछले तीन दिनों से यहां बारिश हो रही हैं। इससे,एक लाभ हुआ है। चापाकल को ताकत मिल गईं है। उसे पानी का सहारा मिल गया है। लेकिन, अतरवेल-जाले मुख्य मार्ग समेत अन्य मार्गों पर जलजमाव का साम्राज्य कायम हो गया है। कीचड़ युक्त इन सड़कों पर चलना आफत से कम नहीं है।

Darbhanga News|Jaley News| नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश वार्डों की सड़कें जलजमाव और कीचड़ में

नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश वार्डों की सड़कें जलजमाव और कीचड़ में सना है। इससे आवागमन बाधित है। मुख्य मार्ग पर जलजमाव है। इससे वाहनों से क्या पैदल चलने वाले ज्यादा हलकान हैं। नगर परिषद वासियों को नाला निर्माण होने का लाभ क्या मिलेगा यह तो वक्त बताएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: फतुलाहा नदी किनारे 'मौत' की धधक... पढ़िए Benipur में अवैध शराब भट्टी, हथौड़ा, सरगना, 4 गिरफ्तार और कौन फरार!

Darbhanga News|Jaley News| बाजार में खरीदारी पर आफत है

फिलहाल, संवेदक ने जगह-जगह मिट्टी खोदकर छोड़ दिए हैं। यह पानी में सड़क पर पसरकर कीचड़ युक्त हो गया है। इससे लोगों को सड़कों पर चलने में कठिनाई हो रही है। जाले के स्थानीय वासियों से लेकर दूर के गांवों से बाजार में खरीदारी पर आफत है। यहां, खरीदारी और खरीदे सामान, साग-सब्जी,घरेलू सामन घर तक ले जाना दूभर है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : दुल्हन की तरह Mahashivratri पर सजी बाबा कुशेश्वर की नगरी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, जानें दर्शन का नया रूट मैप

Darbhanga News| Jaley News | घटिया सामग्रियों का उपयोग करने की वजह से लोगों का विरोध शुरू हो गया

जानकारी के अनुसार, जनवरी-फरवरी माह से ही सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण चल रहा है। संवेदक आराम से काम कर रहे। नाला की खुदाई शुरू हुआ। वह नए सड़क के किनारे को छोड़ पुराने सड़क से सटाकर नाला निर्माण और घटिया सामग्रियों का उपयोग करने की वजह से लोगों का विरोध शुरू हो गया।

Darbhanga News|Jaley News| निर्माण सामग्री कब समेट लिया गया। पता नहीं चला। हां, जाते-जाते

लोग, संवेदक की मनमानी से तंग आ गए। सड़कों की चौड़ाई कम करने का विरोध शुरू हो गया। फिर क्या था, लोगों का विरोध देख संवेदक अपने कर्मचारियों के साथ तत्काल वहां से हट गए। कहीं और नाला निर्माण करने लगे। निर्माण सामग्री कब समेट लिया गया। पता नहीं चला। हां, जाते-जाते इस इलाके में निर्माण कार्य रोक देने की बात जरूर कही। नतीजा, नगर परिषद क्षेत्र में नाला निर्माण का काम ठप पड़ा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने T20 World Cup 2026 में रचा इतिहास, नीदरलैंड्स को चटाई धूल

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महाकुंभ टी20 विश्व कप 2026 में एक और...

अनंत यात्रा पर निकले आनंद सागर: ‘रामायण’ की विरासत के ध्वजवाहक को इंडस्ट्री ने नम आंखों से दी विदाई

Anand Sagar News: टेलीविजन की दुनिया में 'रामायण' जैसा कालजयी धारावाहिक रचने वाले महान...

Bokaro News: सारूबेड़ा ने जीता पुलिस-पब्लिक मैत्री फुटबॉल का खिताब, आतिशबाजी और नारों से गूंजा ऊपरघाट

Bokaro News: जब वर्दी और आमजन के बीच दोस्ती का पुल बना फुटबॉल, तो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें