सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, दरभंगा। माधोपुर पंचायत वार्ड 4 के लोगों ने पीने के पानी की आपूर्ति न होने के विरोध में दरभंगा-बेनीपुर मुख्य सड़क जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन और PHED विभाग पर नाराजगी व्यक्त की।
सड़क जाम रहने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
स्थानीय लोगों ने नल जल संचालक को दोषी करार देते हुए आरोप लगाया कि उनकी मनमानी के कारण समय पर जलापूर्ति नहीं हो रही।
BDO प्रवीण कुमार ने बताया
थाना अध्यक्ष हरिद्वार शर्मा और दलबल जाम स्थल पर पहुंचे।
PHED विभाग से संपर्क कर जलापूर्ति बहाल करने का आश्वासन लिया गया।
BDO प्रवीण कुमार ने बताया कि नल जल का स्टार्टर और मोटर जल जाने के कारण आपूर्ति ठप हुई थी।
जलापूर्ति बहाल होते ही लोग शांत हुए और यातायात सामान्य हुआ।