back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

दरभंगा में सड़क पर बेटे को पीटा, बचाने गई मां को भी पीट-पीटकर कर डाला अधमरा, लाउडस्पीकर वाले का क्या हुआ…?

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के लतराहा गांव में सड़क से जा रहे युवक को मारपीट कर घायल करने बचाने गई भाई और उसकी मां को भी पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है।
मारपीट की घटना में घायल हो गए सभी तीनों को स्थानीय  रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां गंभीर रूप से घायल संतोष कुमार महतो को डीएमसीएच रेफर किया गया है।
इस मामले में घायल मनोज कुमार महतो ने जाले थाना में आवेदन देकर लतराहा गांव के गंतू राम, इसके पुत्र सुशील राम एवं बबीता देवी को आरोपी बनाया है। हुए प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि इनका भाई गांव से बाहर जा रहा था कि जहां रास्ते में घेर कर आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
गाली देने से मना करने पर लाठी-डंडा संतोष महतो को बेहोश कर दिया, अपने भाई को बेहोश होते देख जब मनोज व उसकी मां बचाने गई तो दोनों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने पूछने पर बताया की इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जाले पुलिस अग्रसर कार्रवाई कर रही है।
        यह भी पढ़िए

लाउडस्पीकर विवाद का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
जाले नगर परिषद क्षेत्र के भटपोखरा से जाले थाना कांड संख्या 52/22 के मुख्य आरोपी विनेदास उर्फ विनय दास को जाले पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। इसके विरुद्ध आरोप है कि बीते 3 मई की देर रात तक लाउडस्पीकर बजाने से मना करने पर अपने पड़ोसी अशोक दास के घर में घुस कर मारपीट कर एक परिवार के आठ लोगो को गंभीर रूप से घायल करने कांड के मुख्य आरोपी को थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय के निर्देशन में सहायक दरोगा बृजबिहारी प्रसाद ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में दरभंगा कोर्ट भेजा है।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर CHC में पहुंचा प्रशासन, Hospital Inspection मिली खामियां तो अधिकारियों ने दी बड़ी चेतावनी
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 16 फरवरी 2026 – शिव आराधना का विशेष दिन

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग: 16 फरवरी 2026 – शिव आराधना का विशेष दिन Aaj...

Free Fire MAX Redeem Codes: मुफ्त रिवॉर्ड्स पाने का सुनहरा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire MAX...

पानी में गिरे स्मार्टफोन को कैसे बचाएं? जानें स्मार्टफोन वाटर डैमेज से निपटने के 5 आसान तरीके

Smartphone Water Damage: स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो घबराने की ज़रूरत नहीं। आज...

शिल्पा शेट्टी न्यूज़: बेटी समीशा शेट्टी 6 साल की हुईं, मां शिल्पा ने लुटाया प्यार।

Shilpa Shetty News: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी के घर खुशियों का माहौल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें