back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Darbhangaके घनश्यामपुर की युवती, Madhubani के युवक के साथ Mumbai में क्या कर रही थी?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। वह दरभंगा के घनश्यामपुर की युवती है। मधुबनी जिला के भेजा थाना क्षेत्र परबलपुर निवासी लुकमान और उसके भाई मो. रिजवान पर उसे भगा ले जाने की एफआईआर युवती के परिजनों ने दर्ज कराई। नतीजा यह निकला, युवती मुंबई से बरामद हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से वह तीन सितंबर से गायब हो गई थी। युवती को पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया है। घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने नाबालिग समेत अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इस मामले में युवती की मां ने आठ सितंबर को घनश्यामपुर थाना में मधुबनी जिला के भेजा थाना क्षेत्र परबलपुर निवासी लुकमान और उसके भाई मो. रिजवान के खिलाफ अपनी पुत्री को भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि आरोपी युवक लुकमान नाबालिग युवती को भगाकर मुम्बई ले गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga JNV पचाढ़ी में SBI के सहयोग से हुआ भव्य Tree Plantation Drive, 500 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पुलिस नाबालिग युवती को मेडिकल जांच कराने के बाद उसे 164 का बयान दर्ज कराने के लिए आज कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट के दिशा निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी परिवार वालों पर दबिश बनाना शुरू किया तो अपहृता का मोबाइल लोकेशन मुंबई का मिला। पुलिस ने मोबइल लोकेशन के आधार नाबालिग युवती सहित आरोपी लुकमान को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि नाबालिग युवती की मां के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया गया।

मोबाइल लोकेशन और टेक्निकल सेल की सहायता से नाबालिग युवती को बरामद कर लिया गया है। उसका मेडिकल जांच कराने और कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : दरभंगा Railway Station का होगा कायाकल्प, प्लेटफॉर्मों के आधुनिकीकरण से सर्कुलेटिंग एरिया तक, पढ़िए सीधी निगरानी

इस मामले के आरोपी लुकमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे भी न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...

Vivo V70 Elite बनाम OnePlus 15R: कौन सा स्मार्टफोन आपकी जरूरत पूरी करेगा?

Smartphone Comparison: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन चुनना किसी चुनौती से कम नहीं...

T20 World Cup में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा धमाका, श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच के लिए तैयार हो जाइए! टी20 वर्ल्ड कप...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें