spot_img

Darbhanga की बागमती… धन्य हुआ हज़ारीनाथ घाट…जब जले 3 हजार दीप…जय गंगा माइ की…

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें:
जिला गंगा समिति ने भव्य गंगा उत्सव का किया आयोजन,
3000 दीपों से जगमगा उठा बागमती का तट

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिला गंगा समिति, दरभंगा की ओर से नदियों का त्योहार गंगा उत्सव का आयोजन दरभंगा शहर के बागमती नदी के तट पर शुभंकरपुर के राजा रामधनी घाट एवं हज़ारीनाथ घाट पर भव्य दीपोत्सव, गंगा आरती, स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया (When 3 thousand lamps were lit in Darbhanga… Jai Ganga Mai Ki) गया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

भव्य दीपोत्सव में 3000 दीप दोनों घाट पर प्रज्वलित किया गया, दीपों की रौशनी से घाट जगमगा उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने कहा कि हमारी नदियों का जश्न मनाने और भारत में नदी घाटियों में नदी कायाकल्प के महत्व पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य के साथ नदियों का त्योहार गंगा उत्सव का आयोजन देश भर में किया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident छोटी दिवाली पर दरभंगा में बाजार से खरीददारी कर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा! ऑन द स्पॉट मौत

आम जनमानस का नदियों, तालाबों, जल स्रोतों से जुड़ाव बढ़ाने के संकल्पना के साथ इस तरह का आयोजन लगातार किया जाता रहा है।  सांस्कृतिक कार्यक्रम में नमामि गंगे गान, झिझिया, आरंभ है प्रचंड एवं नमामि नमामि गान पर भव्य नृत्य का आयोजन रिया कुमारी, वर्षा कुमारी, साक्षी कुमारी, ब्यूटी राज, सूरज कुमार एवं कुणाल कुमार एवं उनकी टीम की ओर से प्रस्तुत किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News छठ से पहले दरभंगा जिला महकमा अलर्ट मोड पर | DM - SSP का सख्त एक्शन! इन घाटों की बदली तस्वीर, व्रतियों को मिलेगी बड़ी राहत

सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन सुधा नंदन झा ने किया। कार्यक्रम में एनसीसी के 30 से अधिक कैडेट्स का नेतृत्व शंकर राय ने किया। नमामि गंगे कार्यक्रम के स्पियर हेड सदस्य मणिकांत ठाकुर, पूजा कुमारी, उपासना कुमारी, परवेज आलम एवं संजीव कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के मंत्री विजय सिन्हा का युवाओं से सीधा संवाद: ‘राष्ट्रहित सबसे ऊपर, धोखेबाज बुद्धिजीवियों से रहें सावधान!’

Bihar Youth News: बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की अपील की है। उन्होंने जातिवाद के खिलाफ एकजुटता पर जोर देते हुए गुमराह करने वाले 'बु#BiharYouthNews,#VijayKumarSinha,#Nationalism

Bihar Politics | तेजस्वी का ‘डबल इंजन’ सरकार पर दिवाली अटैक! बोले- ‘बिहार में गरीबी का अंधेरा कायम’

Bihar Politics: दीपावली के मौके पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर डबल इंजन सरकार क#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#SamratChoudhary

Bihar PM Modi Visit बिहार के लिए बड़ी खबर! 21 नवंबर को PM मोदी देंगे कई तोहफे, बदल जाएगी राज्य की तस्वीर?

Bihar PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं होंगी और राज्य में करोड़ो#BiharPMVisit,#VaishaliNews,#BiharInvestment

सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा: राजीव गांधी के PM बनने पर क्यों ‘गुस्से और पीड़ा’ से घिर गई थीं? | पढ़िए – कैसी...

Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी के घर की दिवाली की यादें साझा कीं। साथ ही, अपनी नई किताब में राजीव गांधी के PM बनने पर अपनी पीड़ा और गुस्से का खुलासा#SoniaGandhi,#IndiraGandhi,#GandhiFamily