back to top
6 मार्च, 2024
spot_img

Darbhanga का खौफ रिंगटोन और पेंटर…गवाही दो…नहीं तो आंत फाड़े, हाथ तोड़े

spot_img
spot_img
spot_img

प्रभास रंजन। दरभंगा में यह कैसी वारदात? गवाही देने से मना क्या किया? आंत फाड़ दिए। हाथ तोड़ दिए। बहेड़ी के युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। हालत नाजुक है। फिलहाल, युवक डीएमसीएच में भर्ती है।

लोहे की रॉड और खंती से हमला

जानकारी के अनुसार, बहेड़ी थाना क्षेत्र के ठाठोपुर गांव में गवाही देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड और खंती से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित को गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है

क्या है पूरा मामला?

✔️ घायल व्यक्ति: ओमप्रकाश सिंह (ठाठोपुर निवासी)
✔️ हमलावर: घनश्याम सिंह, ओम प्रकाश सिंह उर्फ रिंगटोन, जयप्रकाश सिंह उर्फ पेंटर, जयप्रकाश सिंह और विकास कुमार सिंह
✔️ हमले का कारण: पूर्व में दर्ज थाना कांड संख्या 62/25 में गवाही देने का दबाव
✔️ घायल की हालत: पेट में गंभीर चोट से आंत फट गई और हाथ टूट गया

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Rural SP Alock Kumar का क्या है अलीनगर, बहेड़ा के लिए Crime Control Formula, जानिए?

पत्नी बिट्टू देवी बताती हैं, मेरे पति तो घर के पास खड़े थे

पीड़ित की पत्नी बिट्टू देवी के अनुसार, उनके पति घर के पास खड़े थे, तभी आरोपियों ने गवाही देने के लिए दबाव बनाया। जब उन्होंने मना किया, तो लोहे की रॉड और खंती से हमला कर दिया

आंत फाड़ डाला, एक हाथ भी तोड़े 

हमले में ओमप्रकाश सिंह को पेट में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी आंत फट गई और एक हाथ टूट गया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें आनन-फानन में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में ज़मीन घोटाला! फर्जी पेपर्स वाला शातिर Gang! बड़े खेल में Darbhanga की दो शातिर महिलाएं और तीसरा...ज़मीन खरीदने से पहले सावधान!

पुलिस कार्रवाई पर सवाल

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे परिजनों में रोष है।

👉 क्या पुलिस इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई करेगी? DeshajTimes.com पर अपडेट के लिए जुड़े रहें।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें