spot_img

जब Darbhanga के Jale थाना पर निकली झिझिया की बात…शांति तो बनी रहेगी ही…

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स। शारदीय नवरात्री दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था को लेकर थाना स्तरीय शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर एवं सीओ राकेश कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में जाले थाना परिसर में गुरुवार को संपन्न हुई।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

शांति समिति की इस बैठक को संबोधित करते हुए वीडियो दीनबंधु दिवाकर ने पूजा समिति सदस्यों को समय पर लाइसेंस ले लेने, बिना अनुज्ञापत्र के प्रतिमा विसर्जन जुलूस नहीं निकालने,प्रतिमा विसर्जन हर हाल में समय से करने की बातें कही।

- Advertisement -

अपने संबोधन में थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने कहा कि सभी पूजा समिति अपने अपने स्वंय सेवकों के नामो की सूची के साथ उनके आधार कार्ड की छाया प्रति एवं तस्वीर के साथ थाना में जमा करें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में सड़क पर मौत का तांडव! कार-बाइक की भीषण टक्कर में BPSC अभ्यर्थी युवक की मौत, 4 घंटे जाम रही सड़क

साथ ही उन्होंने यह भी कहा की पूजा विसर्जन के दौरान डीजे बाजा नहीं बजेगा। सरकार की ओर से इस आशय दिशा निर्देश प्राप्त हुई है कि शपथपत्र देना अनिवार्य है। पूजा समिति को अनुज्ञप्ति मिलने के बाद ही ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग कर सकते हैं।

उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से अनुज्ञप्ति लेने का निर्देश दिया। अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि अनुमति में वर्णित रास्ता से हीं  विसर्जन जुलूस अपने निर्धारित रास्ते से ही चलेंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा, निर्धारित तालाब या नदी का सत्यापन भी होगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News कुशेश्वरस्थान में मां के सामने से डेढ़ साल का बच्चा अगवा! ग्रामीणों ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर छुड़ाया

बैठक में माता जालेश्वरी पूजा समिति जाले के अध्यक्ष रतन कुमार मेहता एवं सचिव देवनारायण मेहता ने संयुक्त रूप से बताया की उनके पूजा पंडाल सहित मेला परिसर में 40 सीसी कैमरा की निगरानी रहती है। मेला परिसर में जगह-जगह अग्निशमन यंत्र की भी व्यवस्था रहती है,

वही पूजा मेला के दौरान 50 से अधिक स्वयंसेवक की तैनात किया जाता है। इन्होंने संध्या आरती में श्रद्धालुओ की भिड़ वापसी के समय जगह जगह पुलिस की तैनाती किए जाने की बात कहा।

देवनारायण मेहता ने कहा कि सौभाग्य है कि हमारे जाले में माताएं बहन अपने परंपरागत झिझिया नृत्य को आज भी पौराणिक रूप से बचा कर रखी है।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस की अगुवाई झिझिया नृत्य करती हुई महिला व युवती माता दुर्गा की प्रतिमा जुलूस विसर्जन स्थल तक विसर्जन यात्रा की अगुवाई करती है। झिझिया के कारण विसर्जन यात्रा यात्रा में थोड़ा बिलंब होता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा में चीख-पुकार! कुशेश्वरस्थान-फुलतोड़ा मार्ग पर ई-रिक्शा पलटा, 5 लोग जिंदगी-मौत से जूझ रहे

लेकिन शांति बना रहता है। अब भी मिथिला के परंपरा को यहां अक्षुण रखा गया हैं,इन्होंने हर स्तर पर प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर ही पूजा संपन्न करने का आश्वासन दिया।

बैठक में नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद मोहम्मद शमसाद खान,जोगियारा के मुखिया उमाशंकर सिंह घोगराहा पूजा समिति के अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं मदन लाल दास रेवढ़ा

पंचायत के सरपंच नथुनी दास जाले पूजा समिति के कोषाध्यक्ष कमलेश नायक वलीइमाम बेग चमचम,आमिर इकबाल बसीरमूर रहमान फैज उर्फ लड्डन शकील अहमद खान, शुभम धीर

मोहम्मद सोहेल समेत राढी पूजा समिति के उमेश झा, मुरैठा,जोगियारा, सहसपुर, मनमा, रेवढ़ा धमाद मस्सा धनकौल आदि पूजा समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयों ने बैठक में शामिल होकर अपने-अपने विचार व्यक्त किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News मोमबत्ती बनाएगी आत्मनिर्भर! दरभंगा के जाले में 26 युवाओं को मिला रोजगार का मंत्र, घर बैठे होगी लाखों की कमाई

Bihar Self Employment: बिहार के जाले स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में 26 ग्रामीण युवक-युवतियों ने चार दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण पूरा किया। अब ये युवा कम पूंजी में अपना व्यवसाय शु#BiharSelfEmployment,#RuralLivelihood,#CandleMaking

Darbhanga – Jale Kali Puja |50 साल से जाले के बसंत गांव में काली पूजा का ऐतिहासिक जश्न!स्वर्ण जयंती समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से...

Jale Kali Puja: जाले के बसंत गांव में इस साल काली पूजा का स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जा रहा है। 50वें वर्ष पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों और महाकाल की झांकी के साथ भव्य तैयारिय#JaleKaliPuja,#BasantVillage,#BiharCulture

‘अपनों के घात’ | NDA की बैठक से पहले JDU ने अचानक खोल दिया मोर्चा, कहा- ‘हमारे खिलाफ हुआ धोखा, सबूत लेकर आया हूं!’

Bihar NDA Meeting: बिहार में चुनाव नतीजों के बाद NDA की समीक्षा बैठक में JDU ने भीतरघात का सनसनीखेज आरोप लगाया है। गोपालगंज जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल ने सबूत पेश करने और दोषियों पर क#BiharNDAMeeting,#JDU,#Bhitarghaat

Bihar Politics| प्रशांत किशोर का ऐलान: ‘बंशीधर-राहुल राज की सदस्यता खत्म, कोई नहीं बचा सकता!’

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि बिहार विधान परिषद के निर्दलीय सदस्य बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता समाप्त होना तय है। उन्होंने इसे गैर-संवैधानिक बताते#PrashantKishor,#BiharPolitics,#MLCMembership