back to top
19 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga News: देखें VIDEO | शौच मुक्त समाज का दावा कहां है? वहीं, जहां एक साथ तीन लाशें पड़ीं हैं…देखें VIDEO |

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

प्रभास रंजन। Darbhanga News: देखें VIDEO | शौच मुक्त समाज का दावा कहां है? वहीं, जहां एक साथ तीन लाशें पड़ीं हैं…देखें VIDEO |

बाइट : 1, फूल बाबू पासवान,मृतक के रिश्तेदार 2,राहुल पासवान,पड़ोसी। आक्रोश भी है। उबाल में समाज भी है। परिजन बदहवास हैं। एक साथ तीन लाशें। जिम्मेदार कौन? सवाल पूछने वाले बहुतेरे हैं। मगर, जवाब देने वाला एक भी नहीं। नाइंसाफी है ये? देखें VIDEO|

शौचालय वाली सोच और सामने तीन लाशें। सवाल कईं हैं।

सदर थाना क्षेत्र का गोपालपुर। नवनिर्मित बाइपास स्टेशन पर स्पीडी ट्रायल। शौचालय वाली सोच और सामने तीन लाशें। सवाल कईं हैं। जवाब ना तो सिस्टम के पास है ना ही सरकार के पास। खुले में शौच मुक्त समाज बनाने का दावा कहां है? किस तरफ है। वहीं, खुले में शौच आज भी बदस्तूर है, जहां रामबाबू पासवान की पत्नी बबीता देवी श्याम पासवान की पत्नी ममता देवी एवं रामलगन पासवान की पत्नी देवकी देवी की लाशें पड़ी रहीं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में मिली लावारिस शव, सनसनी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मौत पर सस्पेंस बरकरार, क्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज?

परिजन आक्रोशित हैं। चीत्कार में कईं संवाद हैं

परिजन आक्रोशित हैं। चीत्कार में कईं संवाद हैं। पूछे जा रहे काश? आज एक अदद शौचालय होता तो, ये तीनों लाशें यूं ही अपने परिवार के बीच होती मगर ये हो ना सका।
नवनिर्मित बाइपास स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है। तीनों महिलाएं एक ही परिवार की थी।

दरभंगा में ऐसी घटना पहली बार हुईं हैं। जहां, तीनों महिलाएं शौच करने गई और लाश बनकर आईं।

जानकारी के अनुसार, दरभंगा का शीशो। यहां बन रहे बाइपास स्टेशन के ट्रेन की चपेट में आने से सदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में तीन महिलाओं की मौत के नव निर्मित दरभंगा बाइपास रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन प्रक्रिया की गहरी होती खूनी कालिख को भी है। दरभंगा में ऐसी घटना पहली बार हुईं हैं। जहां, तीनों महिलाएं शौच करने गई और लाश बनकर आईं। वजह बनीं, स्पीडी ट्रायल कर लौट रहे ट्रेन की चपेट में आने से तीनों महिलाओं की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया है।

ट्रायल इंजन की चपेट में आने से तीनों महिलाओं की मौत

जानकारी के अनुसार, नवनिर्मित बाइपास स्टेशन पर स्पीडी ट्रायल किया जा रहा था। इस दौरान ट्रायल इंजन की चपेट में आने से सभी महिलाओं की मौत हो गई है। ये सभी महिलाएं शौच के लिए रेलवे लाइन के पास गई थी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी आरपीएफ सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। तीनों आपस में देयादनी थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में चुनावी तैयारी जोरों पर, SDO मनीष झा की दो टूक – अपात्र हटेंगे, फर्जी नाम नहीं चलेंगे, जानिए

स्थानीय लोग आक्रोशित दिखे…यदि शौचालय होता

घटना के बाद कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसा ककरघट्टी शीशो के बीच बिछी नई रेललाइन के पास हुई है। घटना स्थल सदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर के पास की है। वही स्थानीय लोग आक्रोशित दिखे। उन्होंने पुलिस प्रशासन का भी विरोध किया। साथ ही, कहा कि घर में यदि शौचालय होता तो ये तीनों महिलाएं शौच के लिए घर से नहीं निकलती। आज इनकी मौत भी नहीं होती।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के सिंहवाड़ा में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा! मार्केट संचालक पर FIR, जानिए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। सिंहवाड़ा प्रखंड के सढवाड़ा गांव में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते...

“जनता अब झूठे वादों से ऊब चुकी है…” RJD की चुनावी हुंकार! पंचायत स्तर तक संगठन को धार देने की रणनीति

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा एक...

Darbhanga के सिंहवाड़ा में 24 घंटे में दूसरी बड़ी चोरी; कमरे में कर दिया बंद! गहनों की पेटी तोड़ी, कैश भी ले गए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत भरवाड़ा में पतंजलि होलसेल स्टोर से हुई चोरी की वारदात...

Darbhanga के जाले में जल संकट, नल भी बंद, चापाकल भी सूखे – जनता त्राहिमाम, “…नल के पानि पीबय योग्य नहिं!”

दरभंगा के जाले नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को इन दिनों पानी की भारी किल्लत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें