back to top
18 मार्च, 2024
spot_img

कौन हैं Darbhanga के Sanjay Saraogi, कभी हारा नहीं, हराया…अब मंत्री

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा | बिहार की राजनीति में आज संजय सरावगी का नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है। दरभंगा नगर से चार बार के विधायक संजय सरावगी को नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वे 2005 से लगातार विधायक हैं और भाजपा के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं। आज शपथ के बाद श्री सरावगी ने कहा, जो भी काम मिलेगा उसे कर्त्तव्यनिष्ठ निभाएंगें। ईमानदारी से काम करेंगे। अपेक्षा पर खरे उतरेंगे। पार्टी जो भी काम देती हे उसे हम ईमानदारी से करते हैं।

Minister Sanjay Saraogi: कौन हैं संजय सरावगी?

Who is Minister Sanjay Saraogi from Darbhanga, Know | Photo: Deshaj Times
Who is Minister Sanjay Saraogi from Darbhanga, Know | यह कवर स्टोरी की तस्वीर देशज टाइम्स साप्ताहिक की है, जब 30 मई 2020 को देशज टाइम्स ने दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी का इंटरव्यू लिया था, यह तस्वीर उस साल के चुनावी सुर्खियों में भी खूब रहा। Photo: Deshaj Times

जन्म: 1969
राजनीतिक दल: भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समुदाय: वैश्य (व्यापारी वर्ग)
चुनावी प्रदर्शन:
2005, 2010, 2015, 2020 – लगातार चार बार दरभंगा नगर से विधायक चुने गए।
2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के अमरनाथ गामी को 10,000 से अधिक वोटों से हराया।
2018 में बिहार विधानसभा की प्रकल्प समिति के अध्यक्ष बनाए गए।

संजय सरावगी: दरभंगा नगर से विधायक, भाजपा के कद्दावर नेता, मारवाड़ी समुदाय से आते हैं। भाजपा के पुराने चेहरे और दरभंगा के व्यापारिक वर्ग में गहरी पकड़ रखते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga का कमतौल ' कांड ', कितने ग़िरफ़्तार ?

Minister Sanjay Saraogi का राजनीतिक सफर और प्रभाव

संजय सरावगी भाजपा के उन नेताओं में हैं, जो संगठन और जनता के बीच अपनी गहरी पकड़ रखते हैं।
उनकी राजनीतिक शैली तेजतर्रार और आक्रामक मानी जाती है, जिसके चलते वे विपक्ष के निशाने पर भी रहते हैं।

Who is Minister Sanjay Saraogi from Darbhanga, Know | Photo: Deshaj Times
Who is Minister Sanjay Saraogi from Darbhanga, Know | Photo: Deshaj Times

2021 में विधानसभा भवन के बाहर राजद विधायक भाई वीरेंद्र से उनकी तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद भाई वीरेंद्र को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी थी।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर विपक्ष के हंगामे के दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police@24 घंटे, 13 गिरफ्तार, 10.8 Liters Liquor, 34 characters, 16 Passport Verification

Minister Sanjay Saraogi: मिथिलांचल में भाजपा का मजबूत आधार

दरभंगा भाजपा के लिए हमेशा से अहम गढ़ रहा है और संजय सरावगी इस क्षेत्र में पार्टी का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे हैं। उनके मंत्री बनने से दरभंगा को नई विकास योजनाओं और भाजपा के रणनीतिक लाभ का फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:  Fact Check: क्या सच में पंडितों को नहीं मिली दक्षिणा? 25 करोड़ का @Darbhanga Yagya Controversy

क्या संजय सरावगी के मंत्री बनने से दरभंगा को नई राजनीतिक ताकत मिलेगी? यह देखने वाली बात होगी, लेकिन इतना तय है कि मिथिला में भाजपा ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

Minister Sanjay Saraogi: दरभंगा को क्यों मिली अहमियत?

मिथिलांचल की सियासत में दरभंगा का खासा प्रभाव।
2025 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का मजबूत सियासी दांव।
संजय सरावगी (दरभंगा नगर) को मंत्री बनाकर क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश।
संजय सरावगी को उनके संगठन कौशल और व्यापारी समुदाय में प्रभाव के कारण मंत्री बनाया गया।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें