
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेला रैक प्वाइंट के नजदीक झाड़ी में छुपाकर रखी गई लाश किसकी है इसको लेकर पुलिस अभी भी तहकीकात में ही जुटी है।
विश्वविद्यालय थाना की पुलिस दस बजे के करीब वहां पहुंची। अज्ञात 30 वर्षीय युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। लगता हैं कि उसका पैर टूटा हुआ है। वह दुर्घटना से जख्मी होना प्रतित हो रहा है। ब्लू टी-शर्ट और उसी रंग का पैंट पहने हुए था।
मगर दुर्घटना जख्मी होने पर उसे उस इलाके में क्यो और झांड़ी में किसने छिपाया यह बड़ा सवाल बना है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने पूछे जाने पर बताया कि दुर्घटना में जख्मी होना प्रतीत हो रहा है। लेकिन पुलिस जांच कर रही है।
वैसे उसकी पहचान और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच में रखा गया है।उन्होंने कहा कि अगर उसकी पहचान हो जाती तो परिजनों को लाश सौंपा जाता। उन्होंने बताया कि इस मामले में यू डी कांड दर्ज कर कारवाई की जाएगी।


