back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

दरभंगा के अतिक्रमित तालाब-पोखर-कुएं होंगे अतिक्रमणमुक्त, होगा तालाबों का जीर्णोद्धार

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन रौशन की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर बैठक करते हुए कई निर्देश दिए।

- Advertisement -

बैठक में जल-जीवन-हरियाली अभियान के सभी अनुषंगी योजनाओं की समीक्षा की गयी। बैठक में बताया गया कि चिह्नित तालाब-पोखरों व कुआं में से 14 तालाब-पोखरों एवं 27 कुओं को अतिक्रमण मुक्त कराना शेष रह गया है। जिलाधिकारी ने जिला समन्वयक ,जिला जल स्वच्छता समिति को सभी अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, 05 एकड़ से अधिक वाले तालाब के जीर्णोद्धार का जिम्मा लघु जल संसाधन विभाग को दिया गयादरभंगा के अतिक्रमित तालाब-पोखर-कुएं होंगे अतिक्रमणमुक्त, होगा तालाबों का जीर्णोद्धार है। बैठक में बताया गया कि ऐसे  20 तालाबों पर कार्य प्रारंभ किया गया था, 14 में काम पूर्ण हो गया है। वहीं, चार पर कार्य जारी है। कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन को शीघ्र ही कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कमतौल Ram Navami में बेमौसम बारिश बनी 'खलनायक', अहल्यास्थान रामनवमी मेले पर मंडराए संकट के बादल, दुकानदार परेशान

बैठक में बताया गया कि ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 283 तालाबों का जीर्णोद्धार कराया गया है। मनरेगा के माध्यम से 122 आहर एवं 119 पाईन का जीर्णोद्धार कराया गया है।  निर्धारित लक्ष्य में बचे हुए आहर, पाईन को नवम्बर तक पूरा कराने का निर्देश ग्रामीण विकास को जिलाधिकारी ने दिया।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 40 कुआं का जीर्णोद्धार कराया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में 571 कुआं का जीर्णोद्धार कराया गया है, पुनः प्रत्येक ग्राम पंचायत को तीन-तीन कुआं का जीर्णोद्धार कराने का लक्ष्य दिया गया है।

बैठक में बताया गया कि ग्रामीण विकास विभाग की ओर से नया खेत पोखर का निर्माण करवाया जा रहा है। बैठक में छत वर्षा जल संचयन, सघन वृक्षारोपण, टपकन सिंचाई की भी समीक्षा की गयी। बैठक में डीआरडीए निदेशक गणेश कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार-मॉरीशस के रिश्तों में नया अध्याय, जानिए कैसे Bihar Mauritius relations से बदलेगी पर्यटन की तस्वीर

Bihar Mauritius relations: बिहार-मॉरीशस के रिश्तों में नया अध्याय, जानिए कैसे Bihar Mauritius relations...

Android Malware: नोट्स ऐप्स को निशाना बना रहा ‘पर्सियस’ मैलवेयर, ऐसे बचें

Android Malware: नया खतरा गूगल कीप, सैमसंग नोट्स और शाओमी नोट्स यूजर्स पर मंडरा...

Bihar Weather ने बरपाया कहर, अलीनगर में ओलावृष्टि से फसलें तबाह, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

Bihar Weather: आसमानी आफत ने किसानों के सपनों पर ऐसा पानी फेरा है कि...

Bihar Weather: कुशेश्वरस्थान में आसमानी आफत ने मचाई तबाही, आंधी-बारिश से सैकड़ों एकड़ गेहूं-मकई की फसल बर्बाद

Bihar Weather: कुशेश्वरस्थान। आसमान से बरसी आफत ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें