back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दरभंगा…कुशेश्वरस्थान का शराब और खादी कनेक्शन…कुछ कहता है

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। कुशेश्वरस्थान थाना से शराब और खादी का कनेक्शन बहुत कुछ कहता है। छह मई को शराब माफिया पर कार्रवाई के बाद एक से बढ़कर एक बातें सामने आने लगी है।

- Advertisement -

गुप्त सूचना पर कुशेश्वरस्थान पुलिस ने बिहार के सीनियर नेता महेश्वर हजारी एवं विधायक अमन भूषण हजारी के अपने चचेरे भाई प्रकाश भूषण हजारी के पानी प्लांट से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की थी। इसमें कुशेश्वरस्थान थाना में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Advertisement -

शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज होना कोई नई बात नहीं है। पर, यहां हुई प्राथमिकी में खादी कनेक्शन सामने आया है। जानकारी के अनुसार, इस शराब के कारोबार में जदयू के बड़े नेता के चचेरे भाई प्रकाश की संलिप्ता तो है ही। साथ ही, हाल ही में नगर निकाय चुनाव के कुछ प्रतिनिधियों और उनके संबंधियों की भी संलिप्तता सामने आई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Water Crisis: दिल्ली ने जाना दरभंगा में पानी की किल्लत, पढ़िए 66 साल पुराने पश्चिमी कोसी तटबंध का रिचार्ज

जब लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो यहां चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर कुशेश्वरस्थान में यह खादी का शराब कनेक्शन है क्या? नेता के ही परिवार के लोग आखिर क्यों इस शराब के अवैध खेल में संलिप्त पाए जा रहे हैं। जो जनता की ओर से चुने गए प्रतिनिधि हैं, उनके ही रिश्तेदार जनता के बीच शराब पहुंचाने का काम क्यों कर रहे हैं।

जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है कि जनता जिस काम के लिए उसे चुना है उस पर खड़ा उतरे। जहां सफेद खादी वालों को बिहार में शराबबंदी का समर्थन करना चाहिए पर यहां ठीक उसका उल्टा हो रहा है। जनप्रतिनिधियों के ही रिश्तेदार शराबबंदी कानून को अंगूठा दिखा शराब के अवैध धंधे में संलिप्त हैं।

अब लोगों की यही मांग है कि सफेदपोशों पर उचित और जल्द कार्रवाई हो। बड़ी कार्रवाई हो जिससे आवाम में यह भरोसा जगा रहे कि सूबे के मुखिया जो कहते हैं करते हैं। नहीं तो विपक्ष पूछेगा ही… बिहार में अगर कानून का राज है तो क्या कानून के इस राज में जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदार पर कार्रवाई होगी अगर होगी कहां तक उचित कार्रवाई करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NCL में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर बंपर Sarkari Naukri का मौका!

Sarkari Naukri: अगर आप दसवीं पास हैं और आपके पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा...

बांग्लादेश में BNP की वापसी: क्या बदलेंगे भारत-बांग्लादेश संबंध और चीन की भूमिका?

India-Bangladesh Relations: बांग्लादेश में हुए हालिया आम चुनावों के बाद राजनीतिक गलियारों में एक...

MS Dhoni: आखिर क्यों छोड़ी थी माही ने अचानक कप्तानी? सामने आया बड़ा खुलासा!

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का...

स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान: Smart TV गाइड 2026

Smart TV: टीवी खरीदने का फैसला सिर्फ स्क्रीन के आकार या रेजोल्यूशन तक सीमित...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें