back to top
4 सितम्बर, 2024
spot_img

-पति दिव्यांग, रिश्तेदार नहीं…हो सकती थी ‘अनहोनी’…मैं रिश्तेदार बनूंगी…और घर आई ‘लक्ष्मी’ पढ़िए DARBHANGA में करुणा की जमीनीं कहानी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा में मानवता की मिसाल: दरभंगा में करुणा की कहानी: पुलिस और समाजसेवी ने बचाई जान, महिला ने बेटी को दिया जन्म, समय पर पहुंचाया अस्पताल। अगर देर होती तो फट सकता था पेट! पुलिस-समाजसेवी ने समय पर पहुंचाई गर्भवती महिला, बेटी को दिया जन्म।@प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स।

बिहार बंद के बीच कोई मदद को नहीं आया

बिहार बंद के बीच कोई मदद को नहीं आया, पुलिस और समाजसेवी ने गर्भवती को DMCH पहुंचाकर रच दिया चमत्कार। पति दिव्यांग, रिश्तेदार नहीं… समाजसेवी ने लिया जिम्मा, पुलिस संग मिलकर बचाई महिला की जान। मैं रिश्तेदार बनूंगी” – समाजसेवी प्रियंका झा ने किया साइन, गर्भवती महिला और बच्ची की जान बची@ दरभंगा, देशज टाइम्स।

Highlights)पंडासराय की गर्भवती अकेली थी

पंडासराय मोहल्ले की गर्भवती महिला अकेली थी, परिवार मौजूद नहीं था। पुलिस और समाजसेवी की मदद से समय पर DMCH पहुंचाया गया। पहले से दो बच्चों का जन्म ऑपरेशन से हुआ था, देर होने पर जान को खतरा था। समाजसेवी प्रियंका झा ने रिश्तेदार बनकर जिम्मेदारी ली और ऑपरेशन फॉर्म पर साइन किया। महिला ने सुरक्षित रूप से एक पुत्री को जन्म दिया

यह भी पढ़ें:  जाले में भक्ति और परंपरा का संगम! 511 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा जाले! 52वें इंद्र पूजा महोत्सव का आगाज

दरभंगा: पुलिस और समाजसेवी की मदद का संगम गर्भवती महिला अस्पताल पहुंची, सुरक्षित जन्मी बच्ची

दरभंगा, देशज टाइम्स। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय मोहल्ले में गुरुवार की सुबह दर्द से तड़प रही एक गर्भवती महिला को समय रहते पुलिस और समाजसेवी की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) में इलाज के बाद महिला ने सुरक्षित रूप से एक पुत्री को जन्म दिया

प्रसव पीड़ा में अकेली थी महिला

स्थानीय लोगों के अनुसार, गर्भवती महिला रेणु देवी घर में अकेली थीं और प्रसव पीड़ा के कारण जोर-जोर से चिल्ला रही थीं। बिहार बंद होने की वजह से कोई भी उन्हें अस्पताल ले जाने को तैयार नहीं था। स्थिति गंभीर होती देख किसी ने लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार को सूचना दी।

पुलिस और समाजसेवी ने निभाई जिम्मेदारी

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने दरोगा प्रशांत कुमार और समाजसेवी प्रियंका झा को मौके पर भेजा। दोनों ने मिलकर रेणु देवी को समय पर डीएमसीएच पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:  बिहार बंद का जाले में असर, रहा बंद, सड़क जाम

डॉक्टरों ने बताया कि महिला के पहले भी दो बच्चों का जन्म ऑपरेशन से हुआ था, और यदि उन्हें समय पर अस्पताल नहीं लाया जाता तो उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

समाजसेवी बनीं “परिवार”

अस्पताल में ऑपरेशन की जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों ने फॉर्म पर साइन करने के लिए रिश्तेदार की मांग की। चूंकि महिला के पति दृष्टिबाधित (आंखों से दिव्यांग) हैं और बाहर रहते हैं, परिवार का कोई सदस्य मौके पर मौजूद नहीं था। ऐसे में समाजसेवी प्रियंका झा ने खुद को रिश्तेदार मानते हुए जिम्मेदारी ली और फॉर्म पर साइन किए।

प्रियंका झा ने कहा— “इस महिला के यहां कोई रिश्तेदार नहीं हैं। ऐसे में मानवता के नाते मैंने इसकी जिम्मेदारी ली।”

स्वस्थ है मां और नवजात

करीब दो घंटे के इलाज के बाद महिला ने एक पुत्री को जन्म दिया। फिलहाल मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। रेणु देवी को पहले से ही दो पुत्र बच्चे हैं।

जरूर पढ़ें

केवटी में बिहार बंद: एनएच-527B-एसएच-75 मार्ग चार घंटे ठप, वाहनों की कतार

केवटी (दरभंगा)। प्रधानमंत्री की माता को लेकर अपशब्द कहे जाने के विरोध में गुरुवार...

बिहार बंद का दिखा कमतौल SH-75 पर असर, थाना के समीप सड़क जाम, यातायात ठप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

घनश्यामपुर में NDA का बिहार बंद सफल, सड़कें रहीं वीरान

घनश्यामपुर, देशज टाइम्स। एनडीए (NDA) द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का घनश्यामपुर में व्यापक...

बिहार बंद का जाले में असर, रहा बंद, सड़क जाम

जाले (दरभंगा), देशज टाइम्स। एनडीए के आह्वान पर गुरुवार को आयोजित बिहार बंद कार्यक्रम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें