मई,20,2024
spot_img

Darbhanga में अबोध बच्चों को घर पर छोड़ महिला फरार, पति की FIR

spot_img
spot_img
spot_img

हनुमाननगर, देशज टाइम्स। मोरो थाना क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों की मां के फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में महिला के पति ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए सोना समेत अन्य सामान लेकर फरार होने की बात कहीं है। एफआईआर दर्ज होने के बाद स्थानीय पुलिस तहकीकात में जुट गई है।

महिला के पति सुमन कुमार मिश्र ने पुलिस को एक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए उसके संचालक के विरुद्ध पंद्रह ग्राम सोना, छह समूह का रुपया व अन्य सामान लेकर भाग जाने का थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के मुताबिक फरार महिला को एक 7 वर्ष की पुत्री व 4 वर्ष का पुत्र है। जिसे घर पर छोड़कर करीब सप्ताह भर पहले वह किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ भाग गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| सुपौल-बेनीपुर मुख्य सड़क का विष्णुपुर मोड़...Accident का Turning Point...इस बार Scorpio... अज्ञात...क्षतिग्रस्त

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें