back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के जाले में झाड़फूंक के चक्कर में महिला की सर्पदंश से मौत, परिजन जब लेकर पहुंचे अस्पताल जा चुकी थी जान

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। नगर परिषद क्षेत्र जाले वार्ड नंबर पांच की एक 32 वर्षीय महिला सत्येंद्र साह की 30 वर्षीय पत्नी ललिता देवी को विषैले सांप ने काट लिया, जिसकी मौत झाड़-फूंक के चक्कर में हो गई।

- Advertisement -

महिला की हालत बिगड़ने पर उसे जाले स्थित रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, ललिता देवी बीते मंगलवार की देर शाम सहन में बर्तन मांजकर कीचड़ पानी से बचने के लिए दीवाल पकड़कर घर वापस आ रही थी। इसी दौरान दीवाल में रहे विषैले सांप ने उन्हें काट लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सेंट्रल बैंक ने दरभंगा में खोला अपना खजाना, 3400 समूहों को बांटा 26 करोड़ का लोन, खिल उठे लाभार्थियों के चेहरे

सांप काटने की बातें उसने अपने स्वजन को बताई। तत्क्षण उसे ओझा गुनी ने झाड़-फूंक प्रारंभ कर दिया। झाड़-फूंक के दौरान उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई। बाद में उसे रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

रेफरल अस्पताल के ड्यूटी पर तैनात डॉ. गोइत ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ललिता देवी की एक छह वर्षीय पुत्र राहुल एवम बेटी राधा का रोते रोते बुरा हाल है। मां की मौत से इनपर पहाड़ टूट पड़ा है।

हालांकि, सांप काटकर घर में छुपे रहने की सूचना पर सर्पमित्र इसराफिल मौके पर पहुंचकर उक्त घर से गेहुवन, कोबरा, सांप को पकड़ लिया। वहीं उसे जंगल में जाकर छोड़ दिया है।

इसराफिल ने मौके पर आए लोगों से कहा है कि सर्पदंश से पीड़ित को कभी किसी झाड़-फूंक के चक्कर में ना पड़े। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाए अगर इस महिला की समय पर रेफरल अस्पताल पहुंचाया जाता तो इसकी जान बचाई जा सकती थी। बहरहाल, शव को जाले पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर में नशे पर 'पुलिसिया स्ट्राइक', भारी मात्रा में गांजा-शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में Electric Car क्रांति: एसयूवी का बढ़ता दबदबा

Electric Car: भारत का ऑटोमोबाइल बाजार एक ऐसे रोमांचक मोड़ पर है जहां इलेक्ट्रिक...

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट के मैदान से अब परीक्षा हॉल तक, 10वीं बोर्ड देंगे युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi News: क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के बरसाने वाला 15 साल का 'जादुई'...

Araria News: ANM स्कूल के लैब में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला कीमती सामान, मचा हड़कंप

Araria News: फारबिसगंज स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल एंड हॉस्टल के लैब में शनिवार को...

नेहा कक्कड़ का ‘नो ऑटोट्यून’ गाना ‘मिल लेना एक बार’ हुआ वायरल, फैंस हुए दीवाने

नेहा कक्कड़ का 'नो ऑटोट्यून' गाना 'मिल लेना एक बार' हुआ वायरल, फैंस हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें